ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦हद है ! जिस ऑफिस का बॉस DM, सिविल सर्जन हैं सचिव, उसका नाम हो गया DPM दफ्तर, जिला स्वास्थ्य समिति का नाम बदलकर दिया गया खुला चैलेंज...✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?✦बांका मंदार पहाड़ छेड़खानी मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपितों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर✦मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦हद है ! जिस ऑफिस का बॉस DM, सिविल सर्जन हैं सचिव, उसका नाम हो गया DPM दफ्तर, जिला स्वास्थ्य समिति का नाम बदलकर दिया गया खुला चैलेंज...✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?✦बांका मंदार पहाड़ छेड़खानी मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपितों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर कोरोना का कहर: एक साल की बेटी, 8 साल का बेटा, पति, मां, सास-ससुर सब पॉजिटिव

PATNA : अपने फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चे में रहने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर पर कोरोना का बड़ा अटैक हुआ है. उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव हो गया है. हालांकि संयोग ये

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर कोरोना का कहर: एक साल की बेटी, 8 साल का बेटा, पति, मां, सास-ससुर सब पॉजिटिव
First Bihar
2 मिनट

PATNA : अपने फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चे में रहने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर पर कोरोना का बड़ा अटैक हुआ है. उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव हो गया है. हालांकि संयोग ये है कि शिल्पा शेट्टी खुद निगेटिव पायी गयी है. उनके अलावा पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.


खुद दी जानकारी
शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये खुद ये जानकारी दी है. इंस्टाग्राम पर उन्होंने बताया है कि उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. एक साल की बेटी समीशा, 8 साल का बेटा वियान, पति राज कुंद्रा के साथ साथ शिल्पा की मां औऱ सास-ससुर सारे लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. 


शिल्पा ने लिखा है कि पिछले 10 दिन उनके परिवार के लिए बेहद मुश्किल साबित हुए हैं. बच्चों से लेकर सारा परिवार कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. हालांकि फिलहाल सारे लोग घर पर ही आइसोलेट हैं औऱ डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक दवा ले रहे हैं. शिल्पा शेट्टी के घर के दो कर्मचारी भी पॉजिटिव पाये गये हैं. उन्हें भी आइसोलेट कर डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक दवा दी जा रही है.


शिल्पा खुद निगेटिव
शिल्पा शेट्टी ने बताया है खुद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है. शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि ईश्वर की कृपा से उनके परिवार के लोग रिकवर कर रहे हैं. उन्होंने लोगों से मिल रहे प्यार के लिए उनका धन्यवाद दिया है औऱ कहा है कि सारे लोगों को मास्क, सैनिटाइजिंग से लेकर शारीरिक दूरी जैसे तरीकों के सहारे खुद को सुरक्षित रखना चाहिये.

टैग्स