ब्रेकिंग
IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया

बिपाशा बसु ने पति करण को बताया 'मंकी', बीच पर मस्ती करते शेयर किया फनी वीडियो

DESK : कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड की हॉट सेंसेशन कही जाने वाली बिपाशा बसु ,पिछले हफ्ते अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव के लिए रवाना हुई थीं. सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टि

बिपाशा बसु ने पति करण को बताया 'मंकी', बीच पर मस्ती करते शेयर किया फनी वीडियो
First Bihar
5 मिनट

DESK : कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड की हॉट सेंसेशन कही जाने वाली बिपाशा बसु ,पिछले हफ्ते अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव के लिए रवाना हुई थीं. सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी बहुत सारी तस्वीरें और साथ ही वीडियो भी शेयर की है. फोटोज वीडियो में आप साफ़ तौर पर देख सकते हैं कि वो दोनों वहां पर जम कर मस्ती कर रहे हैं. साथ ही साथ फैन्स को भी बिपाशा का यह खुबसूरत अंदाज में वीडियो और फोटो देखने को मिल रहा है.




इसी दौरान एक्ट्रेस ने अब एक और मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें बिपाशा रिजॉर्ट के अंदर हैं और उनके पति करण सिंह ग्रोवर बाहर सनबाथ ले रहे हैं. हालांकि वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि धूप कुछ ज्यादा ही तेज है इसीलिए उनका शरीर तप रहा है. करण ऐसा एक्ट करते हैं जैसे उनके शरीर पर आग लग गई है और वह किसी तरह इसे बुझाने की कोशिश कर रहे हैं.


वीडियो के ठीक नीचे कैप्शन में बिपाशा ने लिखा- मंकी ऑन फायर. साथ ही साथ वह खुद भी वीडियो में अपने पति करण सिंह ग्रोवर को बर्निंग मंकी कहती नजर आ रही हैं. इसे शेयर किए जाने से लेकर अब तक हजारों बार लाइक और शेयर किया जा चुका है. बता दें कि बिपाशा अपने पति करण के साथ यहां पर उनका बर्थडे सेलिब्रेट करने गई थीं. उन्होंने वहां पर अपनी और करण की ढेरों तस्वीरें क्लिक की जो की वायरल हैं.


अगर हम बिपाशा के फिल्मी करियर की बात करें तो बिपाशा आखिरी बार फिल्म अलोन में नजर आई थीं. साल 2015 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. इससे पहले रिलीज हुई क्रीचर 3डी, हमशक्ल्स, आत्मा और द लवर्स जैसी उनकी फिल्में भी किसी तरह बॉक्स ऑफिस पर सर्वाइव करने में कामयाब रही थीं. 


पिछले 5 सालों से बिपाशा सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो बिपाशा आखिरी बार फिल्म अलोन में नजर आई थीं. साल 2015 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. इससे पहले रिलीज हुई क्रीचर 3डी, हमशक्ल्स, आत्मा और द लवर्स जैसी उनकी फिल्में भी किसी तरह बॉक्स ऑफिस पर सर्वाइव करने में कामयाब रही थीं. पिछले 5 साल से बिपाशा सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं.