ब्रेकिंग
IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया

प्रेमिका के पैसों पर ऐश करता है बिहार का ये कलाकार, गर्लफ्रेंड ने खुद किया खुलासा

DESK: बिहार का एक कलाकार अपनी गर्लफ्रेंड के पैसों पर ऐश करता है. इसका खुलासा खुद एक्टर की प्रेमिका ने किया है. टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियैलिटी शो

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DESK: बिहार का एक कलाकार अपनी गर्लफ्रेंड के पैसों पर ऐश करता है. इसका खुलासा खुद एक्टर की प्रेमिका ने किया है. 


टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियैलिटी शो बिग बॉस में बिहार का कलाकार अपना जलवा बिखेर रहा है. आरा के रहने वाले विशाल आदित्य सिंह शो में कमाल कर रहे हैं. हालांकि शो में कंफ्यूज्ड रहने का टैग भी उन्हें दिया गया है. बिग बॉस के घर में विशाल आदित्य सिंह के साथ उनकी गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली भी हैं. बिग बॉस के घर में मधुरिमा और विशाल कभी प्यार-मोहब्बत करते दिखते हैं को कभी लड़ाई-झगड़े करते. 


बिग बॉस के  एक एपिसोड में मधुरिमा को रश्मि देसाई और असीम रियाज से विशाल के बारे में बात करते देखा गया. उस समय विशाल भी वहां मौजूद थे. दरअसल, विशाल रश्मि से कहते हैं कि वो बिहार से दहेज खत्म करवाना चाहते हैं. विशाल की इसी बात पर मधुरिमा उनपर ताना मारते हुए कहती हैं कि 'पहले अपनी गर्लफ्रेंड से मालदीव घूमने के लिए पैसे लेना बंद करो.'

प्रेमिका के पैसों पर ऐश करता है बिहार का ये कलाकार, गर्लफ्रेंड ने खुद किया खुलासा

विशाल के बारे में  बात करते हुए मधुरिमा ने बताया कि जब भी वो दोनों कहीं बाहर घूमने जाते थे तो बिल देने के वक्त विशाल वॉशरूम चले जाते थे और बिल हमेशा मधुरिमा को ही देना पड़ता था. मधुरिमा की इस बात पर बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट गौहर खान भड़क गई हैं. गौहर खान ने ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'कोई ये कैसे दावा कर सकता है कि वो किसी को प्यार करता है जब उसी समय आप उस इंसान को नेशनल टेलीविजन पर बेइज्जत कर रहे हो.'