ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Bigg Boss 19: कौन बना BB19 का पहला कैप्टेंन? फरहाना भट्ट की री-एंट्री ने मचाया बवाल

Bigg Boss 19: बिग बॉस के 19वें सीजन में नई उथल-पुथल मची हुई है, जहां शो की शुरुआत में ही फरहाना भट्ट एलिमिनेट हो गई थीं, लेकिन अब उन्हें खास तरीके से वापस बिग बॉस के घर में री-एंट्री मिल गई है।

Bigg Boss 19
बिग बॉस के 19वें
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bigg Boss 19: बिग बॉस के 19वें सीजन में नई उथल-पुथल मची हुई है, जहां शो की शुरुआत में ही फरहाना भट्ट एलिमिनेट हो गई थीं, लेकिन अब उन्हें खास तरीके से वापस बिग बॉस के घर में री-एंट्री मिल गई है। एलिमिनेशन के बाद फरहाना को बिग बॉस ने एक स्पेशल रूम में रखा था, जहां से वह घर के बाकी कंटेस्टेंट्स की हर हरकत पर नजर रख रही थीं। इस रोमांचक ट्विस्ट ने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है।


शो में एक अहम मोड़ तब आया जब बिग बॉस ने कंटेस्टेंट गौरव खन्ना को एक मुश्किल फैसला लेना था या तो घर का राशन आधा कर दिया जाए या फिर फरहाना को वापस बुला लिया जाए। गौरव ने फरहाना को वापस बुलाने का फैसला लिया, जिससे फरहाना ने बिग बॉस हाउस में एक बार फिर कदम रखा। घर में वापस आने के बाद फरहाना ने बसीर अली और अमाल मलिक से तीखी बहस की, खासकर उनके बयानों को लेकर। वह प्रणित मोरे के चुटकुलों पर भी नाराज नजर आईं और उन्हें ‘दो कौड़ी के कॉमेडियन’ कहा, जिससे घर के माहौल में खींचतान बढ़ गई।


इसके साथ ही बिग बॉस ने घरवालों को कैप्टेंसी का टास्क दिया, जिसमें कुनिका सदानंद, अशनूर कौर और अभिषेक बजाज के बीच मुकाबला हुआ। तान्या मित्तल ने कप्तान चुनने की जिम्मेदारी संभाली और काफी सोच-विचार के बाद कुनिका को पहला कप्तान बनाया गया। कुनिका ने कप्तान बनने के बाद एप्पी फिज फ्रिज का एक्सेस प्राप्त किया और उसे अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट बसीर अली को एक बोतल देने का अधिकार दिया। उन्होंने अभिषेक बजाज को खाना न खाने देने की धमकी भी दी, लेकिन मस्ती-मज़ाक में अभिषेक ने खाना छीनकर खा लिया।


बिग बॉस 19 का यह सीजन लगातार नए ट्विस्ट, ड्रामा और बहसों से भरपूर है, जो दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स के बीच ज्वलंत टकराव भी दिखा रहा है। आने वाले एपिसोड में इन घटनाओं का आगे क्या होगा, यह देखने वाली बात होगी।