ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का पहला शॉकिंग एविक्शन, पहले दिन ये कंटेस्टेंट हुई बाहर; जानें... पूरी खबर

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19, जो टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो माना जाता है, की शुरुआत रविवार 24 अगस्त से हुई। पहले ही दिन घर के सभी 16 कंटेस्टेंट्स ने कदम रखा और उनके बीच छोटी-मोटी नोकझोंक भी देखने को मिली।

Bigg Boss 19
बिग बॉस 19
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19, जो टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो माना जाता है, की शुरुआत रविवार 24 अगस्त से हुई। पहले ही दिन घर के सभी 16 कंटेस्टेंट्स ने कदम रखा और उनके बीच छोटी-मोटी नोकझोंक भी देखने को मिली। शो की शुरुआत एक मजेदार ट्विस्ट के साथ हुई, जहां मेकर्स ने पहले ही दिन एक शॉकिंग एविक्शन दिखाया। इस बार जम्मू-कश्मीर की कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट को वीकेंड के वार से पहले घर से बेघर कर दिया गया, लेकिन कहानी में बड़ा ट्विस्ट आया।


बिग बॉस 19 की थीम 'घरवालों की सरकार' के तहत कंटेस्टेंट्स को ही फैसला करना था कि किसे पहले घर से बाहर जाना चाहिए। फरहाना भट्ट बाकी सदस्यों से जुड़ नहीं पाईं और उनके खिलाफ भारी वोटिंग हुई, जिसके कारण उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया। हालांकि, मेकर्स ने उन्हें सीक्रेट रूम में भेज दिया, जहां से वह घरवालों की हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं।


इस दौरान फरहाना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि घरवालों ने उन्हें नॉमिनेशन से चुप कराने की कोशिश की, लेकिन निडर फरहाना दबाई नहीं जा सकतीं। उन्होंने चेतावनी दी कि सीक्रेट रूम से वह हर चेहरे और हर शब्द पर नजर रख रही हैं और जब वापस आएंगी तो घरवालों को उनके जवाब के लिए तैयार रहना होगा।


सीक्रेट रूम में फरहाना बिग बॉस के निर्देशानुसार घर के कंटेस्टेंट्स के व्यवहार और चालाकियों पर नजर बनाए रख रही हैं। इससे उन्हें यह समझने का मौका मिलेगा कि घर के अंदर क्या चल रहा है, जिससे वह वापसी के बाद अपने खेल को बेहतर बना सकेंगी।


वहीं, सीक्रेट रूम में जाने से पहले किचन में फरहाना और कुनिका के बीच तकरार भी हुई। नाश्ता बनाते समय फरहाना ने अंडा बनाया, लेकिन किचन में गंदगी फैल गई, जिस पर कुनिका ने नाराजगी जताई और फरहाना से सफाई करने को कहा। फरहाना ने चिढ़कर कहा कि उन्होंने आज सफाई कर दी है और आगे ऐसा नहीं करेंगी। इस बातचीत के बाद दोनों के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो गया है, जो घर में आगे भी एक तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर सकता है।