ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज, धोखाधड़ी और गबन के गंभीर आरोप

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां भोजपुरी फिल्म की अभिनेत्री अक्षरा सिंह के खिलाफ जिला न्यायालय में मुकदमा दर्ज हुआ है। अभिनेत्री अक्षरा सिंह के खिलाफ परिवाद पत्र

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज, धोखाधड़ी और गबन के गंभीर आरोप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां भोजपुरी फिल्म की अभिनेत्री अक्षरा सिंह के खिलाफ जिला न्यायालय में मुकदमा दर्ज हुआ है। अभिनेत्री अक्षरा सिंह के खिलाफ परिवाद पत्र संख्या 2006 /2023 के तहत भारतीय दंड विधान की धारा 323, 420, 406, 427, 504 और 506 जैसे गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है। अक्षरा सिंह पर धोखाधड़ी और गबन जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।


दरअसल, बीते 24 अक्टूबर 2023 को दुर्गा पूजा समिति लगमा समस्तीपुर द्वारा एक स्टेज शो का आयोजन किया गया था। दो घंटे के स्टेज शो के लिए आयोजन समिति ने अभिनेत्री अक्षरा सिंह को 5  लाख रुपए दिए थे। आरोप लगाया गया है कि प्रोग्राम के दिन अभिनेत्री अक्षरा सिंह आयोजन स्थल पर काफी लेट पहुंची थीं और करीब साढे बारह बजे रात में प्रोग्राम शुरू किया। इसी बीच प्रोग्राम के दौरान किसी दर्शक ने स्टेज पर रुपए फेंके, जिसके बाद अक्षरा सिंह ने गुस्से में माइक को फेंक दिया और प्रोग्राम को बीच में ही छोड़कर चली गईं।


इसी मामले को लेकर लोक गायक शिवेश मिश्रा ने अभिनेत्री अक्षरा सिंह और विपिन सिंह पर जिला अदालत में मुकदामा दर्ज कराया है। दुर्गा पूजा समिति के कहने पर परिवादी शिवेश मिश्रा ने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का प्रोग्राम बुक कराया था। अभिनेत्री अक्षरा सिंह प्रोग्राम को छोड़कर बीच में ही चली गईं इस कारण दुर्गा पूजा समिति के आयोजक लोक गायक शिवेश मिश्रा पर अभिनेत्री अक्षरा सिंह के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा रहे हैं और क्षतिपूर्ति की मांग कर रहे हैं।


लोग गायक शिवेश मिश्रा ने अपने परिवाद पत्र में अभिनेत्री अक्षरा सिंह और विपिन सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को प्रोग्राम करने के लिए पूरे 5 लाख रुपया ऑनलाइन पेमेंट किया है। पैसे लेने के बाद भी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने मात्र आधा घंटा का स्टेज प्रोग्राम किया। लोग गायक शिवेश मिश्रा को अभिनेत्री अक्षरा सिंह के कारण माइक टूटने का भी क्षतिपूर्ति 65 हजार समेत अन्य राशि देना पड़ रहा है। कोर्ट में मुकदमा दर्ज होने के बाद संभावना जताई जा रही है कि एक बार फिर से अक्षरा सिंह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता