ब्रेकिंग
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनेंगे एक्टर विजय, 10 मई को चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोहलापरवाही से पुल टूटा तो इंजीनियर-अफसरों पर होगी कार्रवाई, विक्रमशिला हादसे के बाद सम्राट सरकार सख्तकुमार प्रबोध का ब्लॉग: सम्राट चौधरी ने अपने विजन को पूरा करने के लिए किन मंत्रियों को चुना है? क्या नीतीश, श्रेयसी औऱ शैलेंद्र भरोसे पर खरा उतरेंगे?सम्राट कैबिनेट में करोड़पति मंत्रियों की भरमार, सिर्फ तीन की संपत्ति एक करोड़ से कम, पुरूषों से ज्यादा अमीर हैं महिलायेंNCRB की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: भारत में अचानक जान गवां रहे युवा, हर घंटे 120 मौत; आंकड़ों ने बढ़ाई चिंतातमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनेंगे एक्टर विजय, 10 मई को चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोहलापरवाही से पुल टूटा तो इंजीनियर-अफसरों पर होगी कार्रवाई, विक्रमशिला हादसे के बाद सम्राट सरकार सख्तकुमार प्रबोध का ब्लॉग: सम्राट चौधरी ने अपने विजन को पूरा करने के लिए किन मंत्रियों को चुना है? क्या नीतीश, श्रेयसी औऱ शैलेंद्र भरोसे पर खरा उतरेंगे?सम्राट कैबिनेट में करोड़पति मंत्रियों की भरमार, सिर्फ तीन की संपत्ति एक करोड़ से कम, पुरूषों से ज्यादा अमीर हैं महिलायेंNCRB की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: भारत में अचानक जान गवां रहे युवा, हर घंटे 120 मौत; आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

Babil Khan: रोते-बिलखते इरफ़ान के लाडले का वीडियो वायरल, कहा "बॉलीवुड से फेक इंडस्ट्री कहीं नहीं देखी"

Babil Khan: बाबिल खान ने बॉलीवुड को फेक बताने वाले वायरल वीडियो के बाद अब माफी मांग ली है। अनन्या पांडे, राघव जुयाल, अर्जुन कपूर समेत कई एक्टर्स का लिया था नाम, बचाव में उतरी माँ।

Babil Khan
इरफ़ान और बाबिल
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
4 मिनट

Babil Khan: ‘आधी जिंदगी गलतफहमियों में गुजर जाती है’, इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने 4 मई 2025 को एक इमोशनल वीडियो शेयर कर बॉलीवुड इंडस्ट्री को "फेक" और "रूड" बताते हुए कई एक्टर्स और सिंगर अरिजीत सिंह का नाम लिया था। इस वीडियो में बाबिल रोते हुए नजर आए और अनन्या पांडे, शनाया कपूर, अर्जुन कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल, और गौरव आदर्श जैसे एक्टर्स का जिक्र किया। हालांकि, वीडियो के वायरल होने के बाद बाबिल ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया, जिससे उनके फैंस चिंतित हो गए। मगर इसके कुछ ही घंटों बाद उन्होंने वापसी की और इंडस्ट्री के अपने साथियों से माफी मांगी।


बाबिल ने इंस्टाग्राम पर वापसी करते हुए एक-एक कर अपने दोस्तों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि वीडियो को "बेहद गलत समझा गया" और वे अनन्या पांडे, शनाया कपूर, अर्जुन कपूर, राघव जुयाल, गौरव आदर्श, और अरिजीत सिंह जैसे कलाकारों का समर्थन करना चाहते थे। बाबिल ने लिखा, "मेरे अंदर और किसी चीज में शामिल होने की ऊर्जा नहीं है, लेकिन ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं अपने उन दोस्तों को सफाई दूं जिनका मैं सम्मान करता हूं।"


राघव जुयाल के उन्होंने लिखा "राघव भाई, तुम मेरे आइकॉन हो, मेरे आइडल, मेरे वो बड़े भाई हो जो मेरे पास कभी नहीं था।" जबकि गौरव आदर्श के लिए वह लिखते हैं कि "थैंक यू भाई… आधी जिंदगी गलतफहमी में ही गुजर जाती है, लेकिन असली दोस्तों के साथ दिल को साफ़ रखे, यही मेरी इच्छा है।" इसके अलावा बाबिल ने एक्टर कुब्रा सैत की पोस्ट को रीशेयर किया, जिसमें उनकी टीम का आधिकारिक बयान था। उनकी टीम ने कहा कि बाबिल ने जिन कलाकारों का नाम लिया, वे उनके लिए प्रेरणा हैं और वे उनकी मेहनत और सच्चाई की तारीफ करना चाहते थे। टीम ने यह भी कहा कि बाबिल मुश्किल दिनों से गुजर रहे हैं, लेकिन वे सुरक्षित हैं और जल्द इस स्थिति से बाहर निकल जाएंगे।


इस दौरान बाबिल ने अपने पिता इरफान खान का एक पुराना वीडियो भी शेयर किया, जिसमें इरफान रोते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक महिला इरफान से कहती है, "मर्द हो, हिम्मत रखो, रो क्यों रहे हो?" इस वीडियो के जरिए बाबिल ने अपने इमोशनल ब्रेकडाउन का मजाक उड़ाने वालों को करारा जवाब दिया है। इसके जरिए उन्होंने समाज की उस सोच पर सवाल उठाया, जो पुरुषों के रोने को कमजोरी मानती है।


बाबिल का वीडियो और बाद में उनका माफी मांगना वाकई में कई सवाल खड़े करता है। वीडियो में उनकी भावनाएं सच्ची लग रही थीं, और उन्होंने बॉलीवुड को "फेक" और "रूड" कहकर अपनी नाराजगी साफ जाहिर की थी। लेकिन उनकी टीम और परिवार ने इसे गलतफहमी करार दिया। क्या यह वाकई गलतफहमी थी, या फिर इंडस्ट्री के दबाव में बाबिल को माफी मांगनी पड़ी? याद दिला दें कि बाबिल ने पहले भी 2024 में एक वायरल माफी वीडियो को लेकर कहा था कि उनकी "सॉरी-सॉरी" वाली हरकत उनकी एंग्जाइटी की वजह से थी। 

संबंधित खबरें