ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

Avatar Trailer Release: ‘अवतार 3: फायर एंड ऐश’ का ट्रेलर रिलीज, पेंडोरा की दुनिया में लौटी तबाही; जानिए.. क्या है खास

Avatar Trailer Release: अवतार 3: फायर एंड ऐश का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें पेंडोरा में नई तबाही और ऐश पीपल की एंट्री दिखाई गई है। फिल्म 19 दिसंबर को भारत में कई भाषाओं में रिलीज होगी।

Avatar Trailer Release
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Avatar Trailer Release: दुनिया की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार "अवतार" फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट अब चर्चा में है। डायरेक्टर जेम्स कैमरून की इस शानदार फ्रेंचाइजी के पहले दो पार्ट्स ने दुनियाभर में धूम मचाई थी, और अब तीसरे पार्ट "Avatar: Fire and Ash" का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दूसरे पार्ट "Avatar: The Way of Water" के बाद अब तीसरे अध्याय में पेंडोरा की दुनिया में 'फायर एंड ऐश' नाम की नई कहानी सामने आ रही है। ट्रेलर में एक रहस्यमयी ग्रुप ‘ऐश पीपल’ को दिखाया गया है, जो इस बार की कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं।


जेक सुली और उनका परिवार मेटकेयना कबीले के साथ मिलकर इस बार वरंग और कर्नल माइल्स क्वारिच की संयुक्त सेना से लड़ते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में साफ दिखाई देता है कि वरंग को आग पर नियंत्रण की शक्ति मिल गई है, जिससे वह पेंडोरा के जंगलों को जलाने की धमकी बन गया है।


इस फिल्म में खास बात ये है कि ऊना चैपलिन को इस बार मुख्य विलेन के रूप में पेश किया गया है। मेकर्स ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए उनके किरदार का खुलासा किया, जिससे फैंस के बीच काफी उत्साह है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘अवतार 3’ का बजट करीब 2100 करोड़ है। 


यह फिल्म भारत में 19 दिसंबर 2025 को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज की जाएगी। बता दें कि फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ने करीब 2.97 बिलियन की कमाई की थी, जबकि दूसरे पार्ट ने 2.3 बिलियन का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। अब देखना है कि क्या तीसरा पार्ट इन रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ पाएगा या नहीं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता