ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

Anurag Kashyap Brahmin Controversy: कॉन्ट्रोवर्सी के बाद बैकफुट पर आये अनुराग कश्यप, कहा-'मर्यादा भूल गया..ब्राह्मण समाज को बुरा बोला, तहे दिल से माफी मांगता हूं'

Anurag Kashyap Brahmin Controversy: सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए अनुराग कश्यप ने माफी मांगी है। हाल ही में उन्होंने ब्राह्मण समाज को लेकर कुछ टिप्पणियां की थी, जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था।

Anurag Kashyap Brahmin Controversy
अनुराग कश्यप ने माफी मांगी
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Anurag Kashyap Brahmin Controversy: फिल्ममेकर-एक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों कॉन्ट्रोवर्सी में हैं। हाल ही में उन्होंने ब्राह्मण समाज को लेकर कुछ टिप्पणियां की थी, जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अब अनुराग कश्यप ने माफी मांग ली है। सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट करके अनुराग कश्यप ने माफी मांगी है।


अनुराग कश्यप ने लिखा है कि, 'मैं गुस्से में किसी को एक जवाब देने में अपनी मर्यादा भूल गया और पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा बोल डाला। वो समाज जिसके तमाम लोग मेरी जिंदगी में रहे हैं, आज भी हैं और बहुत कॉन्ट्रीब्यूट करते हैं। आज वो सब मुझसे आहत हैं। बहुत सारे बुद्धिजीवी, जिनकी मैं इज्जत करता हूं, मेरे उस गुस्से में मेरे बोलने के तरीके से आहत हैं। मैंने खुद ही ऐसी बात करके अपनी ही बात को मुद्दे से भटका दिया।'


अनुराग ने आगे लिखा, 'मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं। इस समाज से जिनको मैं ये नहीं कहना चाह रहा था, लेकिन आवेश में किसी की घटिया टिप्पणी का जवाब देते हुए लिख दिया। मैं माफी मांगता हूं। अपने उन तमाम सहयोगी दोस्तों से, अपने परिवार से और उस समाज से अपने बोलने के तरीके लिए अभद्र भाषा के लिए। अब आगे से ऐसा न हो, मैं उस पर काम करूंगा। अपने गुस्से पर काम करूंगा और मुद्दे की बात अगर करनी हो तो सही शब्दों का इस्तेमाल करूंगा। आशा है आप मुझे माफ कर देंगे।'


आपको बता दें कि हाल ही में एक फिल्म फुले रिलीज होनी थी। लेकिन ये फिल्म जातिवाद को बढ़ावा देने के चलते रिलीज नहीं हो पाई। इसके बाद अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर सेंसर बोर्ड और ब्राह्मण समाज को लेकर कई आपत्तिजनक कमेंट किए। इसके बाद अनुराग को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता