ब्रेकिंग
IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया

अमिताभ बच्चन की आवाज सुन-सुनकर पक गए हैं लोग, कोरोना वाली कॉलर ट्यून हटाने की मांग

DESK : अमिताभ बच्चन इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं. दरअसल किसी को कॉल करने के दौरान उनकी आवाज में कोरोना वायरस को लेकर जो मैसेज सुनाई देता है. अब उसे हटाने को लेकर दिल्ली हा

अमिताभ बच्चन की आवाज सुन-सुनकर पक गए हैं लोग, कोरोना वाली कॉलर ट्यून हटाने की मांग
First Bihar
2 मिनट

DESK :  अमिताभ बच्चन इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं. दरअसल किसी को कॉल करने के दौरान उनकी आवाज में कोरोना वायरस को लेकर जो मैसेज सुनाई देता है. अब उसे हटाने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है.


'नमस्कार, हमारा देश और पूरा विश्व आज कोविड-19 की चुनौतियों का सामना कर रहा है. कोविड-19 अभी खत्म नहीं हुआ है...'  कोरोना काल के बीच ये कॉलर ट्यून को अपडेट किया गया था, जिसके बाद कॉल करने के दौरान ये कॉलर ट्यून सभी को सुनाई देता था. कोविड के वक्त से ही ये कॉलर ट्यून हम सबने खूब सुना है. ये लोगों को चेताने के लिए लगाया गया है. लेकिन अब इसे हटाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर हुई है.


फ़िलहाल ये याचिका किसने दायर की है इसकी जानकारी नहीं है. लेकिन ये खबर सुनकर सोशल मीडिया पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि वो इसे सुन सुनकर बोर हो चुके हैं और इसे जल्दी हटा देना चाहिए. वहीं, कुछ लोगों को मानना है कि ये कॉलर ट्यून सचेत करती है और इसे बने रहना चाहिए.


इसके अलावा बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज एक और वजह से चर्चा में हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह लद्दाख में माइनस 33 डिग्री सेल्सियम में ठंड का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके बाद लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं. आपको बता दें कि बिग बी कोरोना वायरस से ग्रसित होने के बाद ठीक हो चुके हैं और लोगों को लगता है कि अब उन्हें अपना ख्याल रखना चाहिए.  

टैग्स