ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Amisha Patel: चेक बाउंस मामले में एक्ट्रेस अमिषा पटेल को बड़ी राहत, अभिनेत्री ने 7 साल बाद लौटाए 2.75 करोड़

RANCHI: चेक बाउंस केस में जमानत पर चल रही एक्ट्रेस अमिषा पटेल ने सात साल बाद 2.75 करोड़ रुपए का बुगतान कर दिया है। अंतिम किस्त की राशि भुगतान करने के बाद शिकायतकर्ता ने शुक्रवार को

Amisha Patel: चेक बाउंस मामले में एक्ट्रेस अमिषा पटेल को बड़ी राहत, अभिनेत्री ने 7 साल बाद लौटाए 2.75 करोड़
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: चेक बाउंस केस में जमानत पर चल रही एक्ट्रेस अमिषा पटेल ने सात साल बाद 2.75 करोड़ रुपए का बुगतान कर दिया है। अंतिम किस्त की राशि भुगतान करने के बाद शिकायतकर्ता ने शुक्रवार को न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला की कोर्ट में केस वापसी का आवेदन दिया। जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले का निष्पादन कर दिया।


दरअसल, एक्ट्रेसअमिषा पटेल परपर आरोप है कि उन्‍होंने फिल्म बनाने के नाम पर उसके मेकर अजय सिंह से ढाई करोड़ रुपये लिए थे। दोनों के बीच हुई डील के मुताबिक, फिल्म देसी मैजिक जून, 2018 में रिलीज होनी थी लेकिन जब फिल्म रिलीज नहीं हुई तो फिल्म मेकर अजय सिंह ने अमीषा पटेल से अपने पैसे वापस मांगे।


अमीषा ने काफी टालमटोल करने के बाद अजय सिंह को अक्टूबर, 2018 में दो चेक दिए, जो बाउंस कर गए। इसके बाद फिल्म मेकर अजय सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ केस दर्ज कराया। अजय कुमार सिंह ने 17 नवंबर, 2018 को अभिनेत्री के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में शिकायत वाद दाखिल किया था। सुनवाई के दौरान मध्यस्ता के लिए दोनों पक्षों के बीच समझौता की पेशकश हुई थी लेकिन दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं हो पाया।


इस मामले में एक्ट्रेस अमिषा पटेल को रांची की अदालत ने उपस्थित होकर सरेंडर करना पड़ा था हालांकि कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। बाद में कोर्ट की मध्यस्था में दोनों पक्षों के बीच सुलह हुआ और कोर्ट ने किस्तों में पैसे भुगतान करने का समय अमिषा पटेल को दिया था। अमिषा पटेल ने कई किस्तो में 2.75 करोड़ की राशि वापस कर दी। पूरे पैसे वापस मिलने के बाद शिकायतकर्ता ने कोर्ट में केस वापस लेने के लिए आवेदन दिया। जिसके बाद कोर्ट ने मामले को समाप्त कर दिया।