ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

Allu Arjun grandmother Passed Away: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की दादी का निधन, परिवार और इंडस्ट्री में शोक की लहर

Allu Arjun grandmother Passed Away: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकारतन्म का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन से इंडस्ट्री और परिवार में शोक की लहर है.

Allu Arjun grandmother Passed Away
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Allu Arjun grandmother Passed Away: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के घर में इस वक्त गम का माहौल है। एक्टर की दादी और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार अल्लू रामलिंगैया की पत्नी, अल्लू कनकारतन्म का निधन हो गया है। उन्होंने बीती रात करीब 1:45 बजे 94 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।


जानकारी के अनुसार, अल्लू अर्जुन की दादी उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर सामने आते ही परिवार सदमे में है और इंडस्ट्री में भी मायूसी छा गई है। हर तरफ शोक की लहर फैल गई है, और फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी इस खबर से स्तब्ध हैं।


अल्लू अर्जुन उस वक्त मुंबई में डायरेक्टर एटली की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन दादी के निधन की खबर मिलते ही वे तुरंत हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। वहीं, राम चरण ने भी अपनी फिल्म 'पेड्डी' की शूटिंग रद्द कर दी है और इस कठिन समय में परिवार के साथ मौजूद हैं।


बताया जा रहा है कि पवन कल्याण और नागाबाबू किसी मीटिंग के सिलसिले में शहर से बाहर हैं, और वे कल अल्लू परिवार से मिलने जाएंगे। अल्लू अर्जुन और राम चरण दोनों ने इस दुखद घड़ी में अपने-अपने काम रोक दिए हैं। फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे अल्लू अर्जुन के घर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 


अल्लू कनकारतन्म का अंतिम संस्कार आज कोकापेट में किया जाएगा। अल्लू परिवार इस वक्त गहरे दुख में है। हर किसी की आंखें नम हैं और दिल भारी है। फैंस, करीबी लोग और सेलेब्रिटीज इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाने में लगे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता