ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

Allu Arjun Arrested: अल्लू अर्जुन को बड़ा झटका, नामपल्ली कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

DESK: एक्टर अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने संध्या थियेटर में मची भगदड़ में एक महिला की मौत मामले में गिरफ्तार किया। नामपल्ली कोर्ट में पेशी के बाद सुनवाई हुई। नामपल्ली कोर्ट ने

Allu Arjun Arrested: अल्लू अर्जुन को बड़ा झटका, नामपल्ली कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: एक्टर अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने संध्या थियेटर में मची भगदड़ में एक महिला की मौत मामले में गिरफ्तार किया। नामपल्ली कोर्ट में पेशी के बाद सुनवाई हुई। नामपल्ली कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार और पुष्पा फेम एक्टर अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के संध्या थियेटर में मची भगदड़ में महिला की मौत मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया। फिल्म पुष्पा 2 के प्रमोशन दौरान अल्लू अर्जुन बीते दिनों संध्या थिएटर पहुंचे थे, जहां एक्टर को देख फैंस बेकाबू हो गये थे और जिसके चलते फिल्म देखने आई एक महिला की मौत हो गई थी और उसका बच्चा बुरी तरह घायल हो गया था। वहीं, इस केस से निपटने के लिए अल्लू् अर्जुन ने तेलंगाना हाईकोर्ट का रुख किया था। 


बता दें कि अल्लू अपने फिल्म का प्रमोशन करने अलग-अलग जा रहे थे और इसी क्रम में वो संध्या थिएटर भी पहुंचे थे। शायद उन्हें अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि यहां इतनी भीड़ हो जाएगी। लेकिन यहां बेतहाशा भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके कारण यह दुखद घटना हो गई। हालांकि,हादसे के बाद से ही अल्लू अर्जुन पीड़ित परिवार को सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने इस हादसे पर दुख भी जताया और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और इलाज का वादा भी किया। अल्लू अर्जुन ने परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया था। लेकिन आज उन्हें हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद नामपल्ली कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

टैग्स