ब्रेकिंग
Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

5 जुलाई को तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान, शादी में आएंगे इतने मेहमान; परोसे जाएंगे स्पेशल पकवान

Aamir Khan Wedding: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान 61 साल की उम्र में तीसरी शादी करने जा रहे हैं। वे 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे, जिसमें करीबी लोग शामिल होंगे।

Aamir Khan Wedding
आमिर खान की तीसरी शादी
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Aamir Khan Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। 61 साल की उम्र में वे तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं। आमिर अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रही गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को अपने घर में रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे।


जानकारी के अनुसार, आमिर और गौरी पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। यह शादी बेहद निजी और सीमित मेहमानों की मौजूदगी में होगी।


आमिर खान के मुताबिक, शादी का आयोजन बहुत ही सादगीपूर्ण होगा। इसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस समारोह में करीब 100 से 150 मेहमान मौजूद रहेंगे।


मेहमानों की सूची आमिर और गौरी ने खुद तैयार की है। शादी के लंच का मेन्यू भी दोनों ने अपनी पसंद से तय किया है। रस्में दिन के पहले हिस्से में होंगी, जिसके बाद परिवार और दोस्तों के साथ लंच का आयोजन किया जाएगा।


इस शादी में आमिर खान के बच्चे भी मौजूद रहेंगे। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री से उनके करीबी दोस्त आशुतोष गोवारिकर और राजकुमार संतोषी के शामिल होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, शादी की तैयारियों पर भी आमिर और गौरी खुद नजर रख रहे हैं और अपने पसंदीदा व्यंजनों को मेन्यू में शामिल कर रहे हैं।


दोनों स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराएंगे। इसके बाद एक छोटा पारिवारिक लंच आयोजित किया जाएगा। हाल ही में आमिर ने राजकुमार हिरानी के शो के प्रीमियर पर भी अपनी शादी को लेकर बात की थी और कहा था कि वह इसे बेहद निजी रखना चाहते हैं।


आमिर खान की यह तीसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे आयरा और जुनैद हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की थी, जिनसे उनका एक बेटा आजाद है। अब वे गौरी स्प्रैट के साथ नई शुरुआत करने जा रहे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता