ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी

आकांक्षा दुबे का ब्वॉयफ्रेंड समर सिंह अरेस्ट, पुलिस पूछताछ में होगा बड़ा खुलासा

DESK : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने पिछले दिनों बनारस के एक होटल में खुद की जान दे दी थी। इसके बाद पुरे भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। वहीं, इस मामले में

आकांक्षा दुबे का ब्वॉयफ्रेंड समर सिंह अरेस्ट,  पुलिस पूछताछ में होगा बड़ा खुलासा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने पिछले दिनों बनारस के एक होटल में खुद की जान दे दी थी।  इसके बाद पुरे भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। वहीं, इस मामले में अभिनेत्री की मां ने सिंगर समर सिंह पर साजिशन हत्या का आरोप लगाया था। जिसके बाद अब इस ममाले में पुलिस ने सिंगर समर सिंह को पगाजियाबाद से अरेस्ट कर लिया है। आरोपी समर सिंह पर धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 


दरअसल, आकांक्षा की मां की शिकायत पर एक्ट्रेस को सुसाइड के लिए उकसाने के लिए पुलिस ने भोजपुरी सिनेमा जगत के मशहूर सिंगर और आकांक्षा के ब्वॉयफ्रेंड समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज करायी थी। इसके बाद से ही पुलिस समर सिंह और संजय सिंह की तलाश में जुटी थी। अब पुलिस ने समर सिंह को अरेस्ट कर लिया है। समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में इस मामले का बड़ा खुलासा हो सकता है। 


मालूम हो कि, भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे पिछले महीने 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। उनके गले में   फांसीनुमा रस्सी बंधा हुआ मिला था। भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी आकांक्षा के परिजन की तरफ से इस मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


आपको बताते चलें कि, आकांक्षा दुबे की मौत का कारण अब तक स्पष्ट हो नहीं सका। वहीं सामने आए वीडियो भी नई कहानी सुना रहे हैं। चंद घंटे पहले की इन तमाम वीडियो में आकांक्षा पूरी तरह से नॉर्मल और खुश नजर आ रही हैं। इसके कुछ देर बाद सुसाइड से पहले वह इंस्टाग्राम पर लाइव थीं। इसमें वह फूट-फूटकर रोती नजर आईं। लेकिन, मौत की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है। सवाल उठ रहे कि आकांक्षा किसी दबाव में थी? ऐसा कदम क्यों उठाया? इन सवालों के जवाब एक सप्ताह बाद भी नहीं मिले हैं।