ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

ईडी ऑफिस फिर पहुंची श्रुति मोदी, सुशांत की बहन दर्ज कराएगी बयान

MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी एक बार फिर ईडी ऑफिस पहुंची है. ईडी ने श्रुति से कई महत्वपूर्ण कागजात मांगे थे. जिसको लेकर श्रुति पहुंची हुई है. कल भी कई घंटो

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी एक बार फिर ईडी ऑफिस पहुंची है. ईडी ने श्रुति से कई महत्वपूर्ण कागजात मांगे थे. जिसको लेकर श्रुति पहुंची हुई है. कल भी कई घंटों तक पूछताछ हुई थी. 

सुशांत की बहन का बयान होगा दर्ज

ईडी की टीम सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह का आज बयान दर्ज करने वाली हैं. बताया जा रहा है कि पूछताछ के लिए ईडी ने बुलाया है. कुछ दिन पहले ही खुलासा हुआ था कि सुशांत ने अपनी बहन के नाम पर साढ़े 4 करोड़ फिक्स डिपोजिट किए थे, लेकिन रिया ने सीए के साथ मिलकर 2.5 करोड़ रुपए निकाल लिया था. 

रिया के फैमिली की मोबाइल की होगी जांच

रिया से ईडी दो बार पूछताछ कर चुकी हैं. इसके बाद भी रिया खुलकर कुछ बोल नहीं पा रही है.खासकर अपनी आय से अधिक अर्जित संपत्ति के मामले में वह चुप रहती है. बताया जा रहा है कि ईडी रिया, उसकी मां और पिता और भाई के मोबाइल नंबर का सीडीआर जांच करेगी. सभी में हुए बातचीत के बारे में पता करेंगी. बता दें कि सालाना 12 लाख रुपए कमाने वाली रिया चक्रवर्ती ने कम समय में करोड़ों की संपत्ति मुंबई में खरीदी है. इसमें करोड़ों के दो फ्लैट है. रिया पर सुशांत के पिता केके सिंह ने सुशांत के 15 करोड़ रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर करने का केस भी दर्ज कराया है. रिया के साथ-साथ उसके पिता और भाई से भी ईडी पूछताछ कर चुकी हैं.


टैग्स