ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, जनप्रतिनिधियों और सरकारी कर्मियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट ने स्वास्थ्य- युवा रोजगार विभाग में सैकड़ों नए पद सृजित किए, होगी नई नियुक्ति.....बिहार में भू-सर्वे नियमों में होगा बदलाव, नई बंदोबस्त नियमावली 2026 लाने की तैयारीBihar Cabinet Meeting: अगर आपकी जमीन सरकार लेती है तो कितना मुआवजा मिलेगा ? सम्राट कैबिनेट ने भूमि अधिग्रहण को लेकर पास की नई क्रय नीति, जानें...Bihar Cabinet Meeting:सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 27 एजेंडों पर लगी मुहरबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, जनप्रतिनिधियों और सरकारी कर्मियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट ने स्वास्थ्य- युवा रोजगार विभाग में सैकड़ों नए पद सृजित किए, होगी नई नियुक्ति.....बिहार में भू-सर्वे नियमों में होगा बदलाव, नई बंदोबस्त नियमावली 2026 लाने की तैयारीBihar Cabinet Meeting: अगर आपकी जमीन सरकार लेती है तो कितना मुआवजा मिलेगा ? सम्राट कैबिनेट ने भूमि अधिग्रहण को लेकर पास की नई क्रय नीति, जानें...Bihar Cabinet Meeting:सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 27 एजेंडों पर लगी मुहर

आज से शुरू होगा कॉमेडी शो, ‘लिट्टी चोखा और चटनी : बताशा चाचा बनेंगे लिट्टी , चटनी के रूप में नजर आएगी निमकी मुखिया

PATNA : नए साल 2023 का आगाज हो चूका है। आज रविवार को 1 जनवरी है पूरा देश नए साल के जश्न में डूबा है। इस बीच भोजपुरी सिनेमा या भोजपुरी टीवी चैनल देखने वाले के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी है। दर

आज से शुरू होगा कॉमेडी शो, ‘लिट्टी चोखा और चटनी : बताशा चाचा बनेंगे लिट्टी , चटनी के रूप में नजर आएगी निमकी मुखिया
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : नए साल 2023 का आगाज हो चूका है। आज रविवार को 1 जनवरी है पूरा देश नए साल के जश्न में डूबा है। इस बीच भोजपुरी सिनेमा या भोजपुरी टीवी चैनल देखने वाले के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी है। दरअसल, भोजपुरी के लोकप्रिय टीवी चैनल फिलमची टीवी पर नॉन स्टॉप मनोरंजन वाला एक नया शो आज से शुरू होने वाला है। इस शो का नाम ‘लिट्टी चोखा और चटनी’ है। इस टीवी शो में भोजपुरी के दिग्गज नाम मनोज टाइगर और सतीश वर्मा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। यह शो सोमवार से शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे फिलमची चैनल पर प्रसारित होगा। 


इस नए टीवी शो को लेकर फिलमची चैनल के वाइस प्रेसीडेंट राजीव मिश्रा ने बताया कि ‘लिट्टी चोखा और चटनी’ एक शानदार कॉमेडी वाला शो है, जो भोजपुरी के दर्शकों को मनोरंजन की दुनिया का अलग अंदाज में सैर कराएंगी। यह शो सर्दी में हंसी की गर्मी दिलाने वाला है। इसमें धारावाहिक निमकी मुखिया से प्रसिद्ध हुई कलाकार भूमिका गौरांग भी नजर आने वाली है। वह इस शो में चटनी के किरदार में नजर आएगी। वहीं, भोजपुरी के बताशा चाचा के नाम से फेमस कलाकार मनोज टाइगर लिट्टी का किरदार निभाएंगे। जबकि सतीश वर्मा चोखा बनेगें। इसके अलावा इस शो में अवधेश मिश्रा, अरविंद अकेला कल्लू, महेश आचार्य आदि कई फेमस चेहरे भी दिखने वाले  हैं।  


‘लिट्टी चोखा और चटनी’ को लेकर राजीव मिश्रा ने आगे कहा कि यह एक पारिवारिक शो है। नए साल में यह भोजपुरी के दर्शकों के लिए बेहद खास शो होने वाला है। नए साल में शुरू होने वाला  यह शो अपने आप में बेहद खास है। इस शो की खास बात यह होगी कि इसमें बिहार और यूपी के अलग -अलग विषयों को लेकर व्यंग कलात्मक अंदाज में दर्शकों को टीवी पर देखने को मिलेगा। इसमें आम आदमी के मुद्दे को भी जोरदार तरीके से उठाया जाएगा, जिसमें जोरदार ठहाके वाली हंसी का तड़का भी लगेगा। 


उन्होंने कहा कि शो ‘लिट्टी चोखा और चटनी’ भोजपुरी टीवी इंडस्ट्री का अलग तरह का शो होगा। जिसके लिए हमने बेहद प्रयास भी किए हैं। यह शो दर्शकों को फिल्मों से ज्यादा मनोरंजन देने वाला हो सकता है। यह शो सोमवार से शुक्रवार तक भोजपुरी और फिलमची टीवी देखने वाले दर्शक शाम साढ़े 5 बजे आएगा।