ब्रेकिंग
Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी

10-12 लाख रुपए कमाने वाली रिया ने मुंबई में खरीदी करोड़ों की दो प्रॉपर्टी, कहां से आया पैसा

DESK: रिया चक्रवर्ती को लेकर एक और खुलासा है. इस बार खुलासा रिया के असली कमाई को लेकर है. बताया जा रहा है कि रिया साल में 10-12 लाख रुपए की कमाती थी. फिर भी मुंबई में करोड़ों

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: रिया चक्रवर्ती को लेकर एक और खुलासा है. इस बार खुलासा रिया के असली कमाई को लेकर है. बताया जा रहा है कि रिया साल में 10-12 लाख रुपए की कमाती थी. फिर भी मुंबई में करोड़ों की दो प्रॉपर्टी खरीदी है. अब सवाल उठ रहा है कि आखिर यह पैसा किसका था. कही यह पैसा सुशांत का तो नहीं था या फिर रिया ने किसी को चुना लगाया था. 

इनकम टैक्स रिटर्न से खुलासा

इनकम टैक्स रिटर्न से पता चला है कि रिया की कमाई 10-12 लाख रुपए थी. बाद में 14 लाख रुपए हो गई. ईडी को पता चला है कि काफी कम कमाई के बावजूद रिया चक्रवर्ती ने मुंबई में दो प्रॉपर्टी खरीदी. इसमें एक रिया के नाम पर है जबकि दूसरी प्रॉपर्टी रिया के घरवालों के नाम पर दर्ज है. दोनों पॉपर्टी के बारे में ईडी ने कागजात मांगा है. कल रिया से ईडी पूछताछ करने वाली है. 

सुशांत के पैसे पर अय्याशी करती थी रिया

सुशांत के पैसे पर रिया अय्याशी करती थी. यह तो पहले ही खुलासा हो गया है. सुशांत के पैसे पर रिया के साथ-साथ उसकी मां और भाई भी मौज करते थे. तीन माह में रिया ने सुशांत के खाते से 3 करोड़ रुपए खर्च कर दिया था. पूजा कराने के नाम पर लाखों रुपए सुशांत के खाते से निकाल ली थी. इसके बाद भी पूजा नहीं कराई थी. सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह जो पटना में केस दर्ज कराए हैं उसमें आरोप लगाया है कि रिया ने सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर किया. इसके अलावे सुशांत के पैसे से रिया के भाई ने कंपनी भी खोली है. 

टैग्स