ब्रेकिंग
बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: पेड़ काटने पर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा, मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्याखेत में मिला किसान का खून से सना शव, भूमि विवाद में पीट-पीटकर हत्या की आशंकाबिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: रात 8 बजे से 24 घंटे बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, लागू होने जा रहा नया सिस्टममोतिहारी पुलिस पर बड़ा दाग...35 लाख वसूली के आरोप ! थाने में 72 घंटे क्यों रखा गया, तीन दिन बाद केस दर्ज करने के पीछे का क्या है खेल? जिम्मेदार पुलिस अफसरों पर अब तक नहीं हुआ एक्शन खुद को भरत तिवारी का भाई बताने वाला सिपाही निकला झूठा, चौकीदार के लिखित बयान से हुआ खुलासा; कोई पारिवारिक संबंध नहींबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: पेड़ काटने पर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा, मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्याखेत में मिला किसान का खून से सना शव, भूमि विवाद में पीट-पीटकर हत्या की आशंकाबिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: रात 8 बजे से 24 घंटे बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, लागू होने जा रहा नया सिस्टममोतिहारी पुलिस पर बड़ा दाग...35 लाख वसूली के आरोप ! थाने में 72 घंटे क्यों रखा गया, तीन दिन बाद केस दर्ज करने के पीछे का क्या है खेल? जिम्मेदार पुलिस अफसरों पर अब तक नहीं हुआ एक्शन खुद को भरत तिवारी का भाई बताने वाला सिपाही निकला झूठा, चौकीदार के लिखित बयान से हुआ खुलासा; कोई पारिवारिक संबंध नहीं

WHO की चेतावनी, कोरोना को समझने में न करें गलती-लापरवाही पड़ेगी भारी

DESK : कोरोना वायरस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन लोगों की गलतफैहमी दूर करने के लिए लगातार एडवाइजरी और चेतावनी जारी करता रहा है. इस तरह की सतर्कता अगर महामारी के शुरूआती दिनों में

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK :  कोरोना वायरस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन लोगों की गलतफैहमी दूर करने के लिए लगातार एडवाइजरी और चेतावनी जारी करता रहा है. इस तरह की सतर्कता अगर महामारी के शुरूआती दिनों में दिखाई गई होती तो शायद स्थिति इतनी बयावह नहीं होती. इस बार डब्ल्यूएचओ की तरफ से लोगों को चेतावनी दी गई है कि लोग किसी तरह की गलतफहमी में न रहें कि कोरोना वायरस एक मौसमी बीमारी है जो मौसम बदलने के साथ कम हो जाएगी.   

विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस ने एक वर्चुअल ब्रीफिंग में कहा कि कोरोना वायरस महामारी एक बड़ी लहर है. जो आसानी से खत्म होने वाली नहीं है. हैरिस ने उत्तरी गोलार्ध में गर्मी के मौसम में इस वायरस को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की भी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस किसी आम इन्फ्लूएंजा की तरह नहीं है, जो मौसम बदलने के साथ कम हो जाए. 

डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों ने हांगकांग में इस वायरस के दोबारा से बढ़ रहे मामलों को लेकर भी चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि ये वायरस इंसानों के नियंत्रण के बाहर है, हालांकि हम एक साथ मिलकर इसे फैलने से रोक सकते हैं. हैरिस के अनुसार हम अभी कोरोना वायरस की पहली लहर से जूझ रहे हैं. ये एक बड़ी लहर बनने वाली है जो ऊपर-नीचे जा रही है लेकिन सबसे अच्छी बात ये है कि हम इस कर्व को फ्लैट कर सकते हैं.

सतर्कता और सुरक्षा के नियमों का पालन करने की आवश्कता है 

अमेरिका में कोरोना के बढ़ते मामलों की तरफ इशारा करते हुए हैरिस ने कहा कि हमें ज्यादा सतर्क और सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन करने की जरूरत है. उन्होंने लोगों से एक साथ इकट्ठा ना होने की भी चेतावनी दी. हैरिस ने कहा कि लोग अभी भी इसे मौसमी बीमारी की तरह देख रहे हैं. हम सभी को ये समझने की जरूरत है कि ये एक नया वायरस है, जो अलग तरह से व्यवहार कर रहा है और ये वायरस बदलते मौसम के साथ ख़त्म होने वाला नहीं है. साथ ही यदि आपको पहले से ही सांस की बीमारी है तो ये आपके सेहत के लिए खतरा और बढ़ जाता है.