ब्रेकिंग
बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: पेड़ काटने पर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा, मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्याखेत में मिला किसान का खून से सना शव, भूमि विवाद में पीट-पीटकर हत्या की आशंकाबिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: रात 8 बजे से 24 घंटे बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, लागू होने जा रहा नया सिस्टममोतिहारी पुलिस पर बड़ा दाग...35 लाख वसूली के आरोप ! थाने में 72 घंटे क्यों रखा गया, तीन दिन बाद केस दर्ज करने के पीछे का क्या है खेल? जिम्मेदार पुलिस अफसरों पर अब तक नहीं हुआ एक्शन खुद को भरत तिवारी का भाई बताने वाला सिपाही निकला झूठा, चौकीदार के लिखित बयान से हुआ खुलासा; कोई पारिवारिक संबंध नहींबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: पेड़ काटने पर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा, मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्याखेत में मिला किसान का खून से सना शव, भूमि विवाद में पीट-पीटकर हत्या की आशंकाबिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: रात 8 बजे से 24 घंटे बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, लागू होने जा रहा नया सिस्टममोतिहारी पुलिस पर बड़ा दाग...35 लाख वसूली के आरोप ! थाने में 72 घंटे क्यों रखा गया, तीन दिन बाद केस दर्ज करने के पीछे का क्या है खेल? जिम्मेदार पुलिस अफसरों पर अब तक नहीं हुआ एक्शन खुद को भरत तिवारी का भाई बताने वाला सिपाही निकला झूठा, चौकीदार के लिखित बयान से हुआ खुलासा; कोई पारिवारिक संबंध नहीं

कहीं आपके हैंड सेनेटाइजर में मेथनॉल तो नहीं...

DESK : दुनिया के हर देश को संक्रमित करने वाला कोरोना वायरस ने अब 1करोड़ से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर दिया है. भारत में भी इस बीमारी से संक्रिमत मरीजों की संख्या में तेजी देख

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK :  दुनिया के हर देश को संक्रमित करने वाला कोरोना वायरस ने अब 1करोड़ से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर दिया है. भारत में भी इस बीमारी से संक्रिमत मरीजों की संख्या में तेजी देखी है. ऐसे में इस महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और हाथों को सैनिटाइज करना ही एक मात्र विकल्प है. WHO के हेल्थ एक्सपर्ट्स ने भी माना है कि 60% एल्कोहल वाले हैंड सैनिटाइजर के प्रयोग से कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है.

पर अब ये बात निकल कर सामने आ रही है कि मेथनॉल एल्कोहल से युक्त सैनिटाइजर जहरीले होते हैं. मार्केट में इस वक़्त कई तरह के सैनिटाइजर मौजूद हैं  ऐसे में हैंड सैनिटाइजर्स खरीदते वक़्त और किसी और के हैंड सैनिटाइजर्स को यूज़ करते समय सावधानी बरतनी बेहद जरुरी है. एक हेल्थ वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ कंपनियां हैंड सैनिटाइजर्स में एल्कोहल के नाम पर ऐसी चीजें मिक्स कर रही हैं, जो आपकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. कुछ दिनों पहले ही यूएस के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने चेतावनी जारी कि है कि लोग ऐसे सैनिटाइजर का उपयोग ना करें, जिसमें मिलावट हो.

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक मेथनॉल एल्कोहल का एक ऐसा रूप है, जो बहुत ज्यादा जहरीला होता है. जहरीला होने की वजह से यह आपके पेट में जाने से नुकसान पहुंचा सकता है. इसको सूंघना भी बेहद खतरनाक हो सकता है. ऐसे में हैंड सैनिटाइजर्स खरीदते वक्त आपको अवश्य जान लेना चाहिए कि आपके सैनिटाइजर में कौन से एल्कोहल का इस्तेमाल हुआ है.

दरअसल, मेथनॉल की अधिक मात्रा के संपर्क में आने से मिचली, सिर दर्द, वोमिटिंग जैसी समस्या हो सकती है. इसलिए सैनिटाइजर्स खरीदते समय बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है.