ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

हेल्दी शरीर के लिए जरूरी है गुड फैट, अगर गलती से भी छोड़ा तो हो सकता है नुकसान

DESK : हेल्दी बॉडी हर किसी की ख्वाहिश होती है. हेल्दी बॉडी के लिए कई लोग योगा और साथ ही हेल्दी डाइट भी लेते हैं. आमतौर पर हेल्दी डाइट में फैट को शामिल नहीं किया जाता है. कुछ फैट्स

हेल्दी शरीर के लिए जरूरी है गुड फैट, अगर गलती से भी छोड़ा तो हो सकता है नुकसान
First Bihar
2 मिनट

DESK : हेल्दी बॉडी हर किसी की ख्वाहिश होती है. हेल्दी बॉडी के लिए कई लोग योगा और साथ ही हेल्दी डाइट भी लेते हैं. आमतौर पर हेल्दी डाइट में फैट को शामिल नहीं किया जाता है. कुछ फैट्स ऐसे होते हैं जिन्हें हमारी बॉडी के लिए अच्छा नहीं माना जाता है और इन्हीं वजहों से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है. कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से दिल संबंधी बीमारियां, मोटापा, डायबिटीज और यहां तक की कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है. 


बता दें कि फैट्स हमेशा शरीर के लिए बुरे ही नहीं होते हैं. कुछ फैट्स शरीर के लिए जरूरी भी होते हैं. इन फैट्स को हम गुड फैट्स या हेल्दी फैट्स कहते हैं. ये फैट्स हमारी डाइट का एक जरूरी हिस्सा होते हैं. शरीर और दिमाग को सही तरीके से दौड़ाने के लिए शरीर में इनका होना बहुत जरूरी माना जाता है. विटामिन A,D,E,और K का पूरा अवशोषण करने के लिए शरीर में गुड फैट होना जरूरी है. 


इसके अलावा गुड फैट शरीर के हार्मोंस को बैलेंस करने का भी काम करते हैं. लो फैट या नो फैट डाइट फॉलो करने की वजह से शरीर में जरूरी और गुड फैट की कमी हो जाती है. इसका असर हमारे चेहरे और बालों से लेकर पूरी बॉडी पर पड़ता है. आपकी डाइट में 20-30 फीसदी हिस्सा गुड फैट का होना ही चाहिए. वेलनेस कोच वंदना गुप्ता से जानते हैं कि डाइट में हेल्दी फैट कैसे शामिल किया जाए.