ब्रेकिंग
समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति

कोरोना काल की सबसे बड़ी खुशखबरी, वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल का दूसरा चरण भी रहा सफल

DESK : कोरोना वायरस से निपटने के लिए कई देशों में वैक्सीन की खोज करने के लिए रिसर्च की जा रही है. इन रिसर्च को लेकर अब अच्छे परिणाम आने लगे है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोरोना वायर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना वायरस से निपटने के लिए कई देशों में वैक्सीन की खोज करने के लिए रिसर्च की जा रही है. इन रिसर्च को लेकर अब अच्छे परिणाम आने लगे है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोरोना वायरस वैक्सीन के इंसानों पर किए गए ट्रायल के पहले फेज के रिजल्ट सोमवार को प्रकाशित किया गया. ट्रायल के नतीजे को देखते हुए एक्सपर्ट्स ने उम्मीद जाहिर की है कि साल खत्म होने से पहले वैक्सीन लोगों तक पहुंच सकती है.

ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने कोरोना वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल 23 अप्रैल को शुरू किया था. इस वैक्सीन का ट्रायल 5 हॉस्पिटल में किया गया था. जिसमें 1077 स्वस्थ ब्रिटिश नागरिकों  को वैक्सीन की खुराक दी गई थी.

इस वैक्सीन ट्रायल में वैक्सीन की खुराक दिए जाने के 28 दिन बाद 91 फीसदी लोगों में एंटीबॉडीज का निर्माण होने लगा था. इस रिसर्च के प्रमुख जांचकर्ता प्रो. एन्ड्रू पोलैर्ड ने कहा कि रिजल्ट बेहद उत्साहवर्धक हैं. वैक्सीन बनाने में सफलता हासिल करने की दिशा में ये एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है.

वहीं, ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैन्कॉक ने वैक्सीन के नतीजों का स्वागत करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस अब 'बैक फुट' पर आ गया है. हालांकि, उन्होंने कहा कि जब तक जांच में वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित नहीं समझी जाती तब तक आम लोगों के लिए मंजूरी नहीं दी जाएगी. 

हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि जितनी जल्दी वैक्सीन को लेकर सबकुछ साबित हो जाता है, यह आम लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगी. आपको बता दें कि भारत में भी कोरोना वैक्सीन की ट्रायल की जा रही है.कुछ दिनों पहले ही कुछ लोगों को इसकी पहली डोज दी गई है.