ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

कोरोना वायरस नर्वस सिस्टम को पहुंचा रहा नुकसान, मरीजों में मिले फिर से नए लक्षण

DESK : देश में हर रोज कोरोना वायरस अपना एक नया रिकॉर्ड बना रहा है. कोरोना पर शोध करने वाले डॉक्टर लगातार इसके नए-नए लक्षणों का पता लगाने में व्यस्त हैं. कोरोना वायरस मुख्य रू

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : देश में हर रोज कोरोना वायरस अपना एक नया रिकॉर्ड बना रहा है.  कोरोना पर शोध करने वाले डॉक्टर लगातार इसके नए-नए लक्षणों का पता लगाने में व्यस्त हैं. कोरोना वायरस मुख्य रूप से श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है. यह नाक और गले को शुरूआती दिनों में प्रभावित करता है. बाद में धीरे-धीरे ये लक्षण गंभीर रूप ले लेते हैं और नौबत वेंटिलेट लगाने तक की आ जाती है. पर अब ये बात सामने निकल कर आई है कि कोराना वायरस से मरीजों में न्यूरोलॉजिकल समस्याएं भी हो रही हैं. जिसमें चक्कर आना, सिरदर्द और अचेत हो जाना आदि शामिल हैं.

इस अध्यन में 214 कोरोना वायरस मरीजों के लक्षणों की जांच की गई, जिसमें लगभग आधे गंभीर मामलों में न्यूरोलॉजिकल समस्या देखी गई है. एक गंभीर मामले में एक मरीज में तो सीजर (दौरा) और अटैक्सिया (गतिभंग) की स्थिति देखी गई. चक्कर और सिरदर्द की शिकायत ज्यादा मरीजों ने की. एम्स के डॉ. केएम नाधीर का कहना है कि अटैक्सिया से पीड़ित लोगों में गतिविधियां करने में परेशानी, बोलने में मुश्किल, आंखों की गतिविधि में समस्या या निगलने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है. गंभीर स्थिति में संतुलन खोना, हाथ-पैर या बाजुओं का तालमेल गड़बड़ाना आदि शामिल हैं.

इस से पहले किये गए शोध में पाया गया था कि COVID-19 मरीजों में स्वाद और गंध की पहचान करने की शक्ति खत्म कर देता है. डब्ल्यूएचओ ने इस नए लक्षण को कोरोना के लक्षणों में शामिल कर लिया है.