ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

कोरोना वायरस को मात देने के बाद भी सावधानी है जरुरी

DESK : कोरोना से संक्रमित हो जाने के बाद इंसान को क्या-क्या करना चाहिए इस बारे में आप सभी जानते हैं पर रिपोर्ट नेगेटिव हो जाने के बाद आपको अपना ख्याल कैसे रखना चाहिए क्या इस

कोरोना वायरस को मात देने के बाद भी सावधानी है जरुरी
Anamika
3 मिनट

DESK :  कोरोना से संक्रमित हो जाने के बाद इंसान को क्या-क्या करना चाहिए इस बारे में आप सभी जानते हैं पर रिपोर्ट नेगेटिव हो जाने के बाद आपको अपना ख्याल कैसे रखना चाहिए क्या इस बारे में आप जानते हैं. कोरोना से पूरी तरह से ठीक हो जाने के बाद भी आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन डॉक्टरों का मानना है कि अपनी लाइफस्टाइल में थोडा बदलाव और कंट्रोल से आप इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं.     

संक्रमण से ठीक होने के बाद लोग अपनी ब्रीदिंग को मज़बूत करने के लिए आप कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं, जिससे आपकी ब्रीदिंग प्रॉब्लम धीरे धीरे ठीक हो जाएगी. चेस्ट मसल्स को मज़बूत करने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ ज़रूरी है. 

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद कुछ दिनों तक घर पर ही रहना चाहिए. हार्ट रेट और ऑक्सीजन लेवल को घर पर कुछ दिनों तक जांचते रहना चाहिए. नार्मल ऑक्सीजन सैंचुरेशन 96 से 100 प्रतिशत होना और एक्सरसाइज़ के दौरान 88 % से नीचे नहीं जाना चाहिए.

कोविड-19 एक ऐसी बीमारी है जो आपकी दिमाग़ पर बुरी तरह से प्रभावित करता है. इस जानवेना वायरस का डर लोगों में इस कदर बैठ गया है कि हॉस्पिटल में एडमिट होने वालों के लिए, यह बीमारी एक दर्दनाक अनुभव बन जाता है. इसलिए इससे ठीक होने के बाद ऐसे कामों में मन लगाएं जिसमें आपको खुशी मिलती है. चाहे वो पेंटिंग हो, किताबें पढ़ना हो, नई-नई फिल्में या परिवार से बैठकर बातें करना ही क्यों न हो.

ठीक होने के बाद चाहे आप आइसोलेशन में हों, लेकिन इसकी वजह से अपनी सोशल लाइफ न छोड़ें. ऐसे वक्त में अपने रिश्तेदारों या दोस्तों से फोन, मैसेज, वीडियो कॉल या सोशल मीडिया के ज़रिए जुड़े रहें.

कोरोना वायरस एक घटक वायरस है. इसलिए अपनी सेहत का ख़्याल रखते हुए हेल्थी डाइट लें, और अच्छी नींद लें. सोने से कम से कम एक घंटे पहले मोबाइल, टैब या टीवी न देखें. मैडिटेशन करें ऐसे वक़्त में ये बेहद फायदेमंद होगा.  

कोविड-19 से रिकवर होने के बाद बॉडी की इम्यून सिस्टम  को मज़बूत  करने के लिए विटामिन, मिनिरल, डाइटरी फाइबर, प्रोटीन और एंटीआक्सीडेंट से भरपूर चीजों का सेवन करें. फ्रेश और अनप्रोसेस्स्ड फ़ूड के साथ, पर्याप्त पानी पिएं, ज़्यादा शुगर, फैट और नमक वाली चीजों को खाने से बचे