ब्रेकिंग
Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक

पटना में बंगला...दिल्ली में विला, रिश्वत के पैसे से बनाया राजमहल ? शिक्षा विभाग के DEO के अकूत संपत्ति अर्जित करने की जबरदस्त चर्चा, खुलने लगी पोल....

शिक्षा विभाग में एक जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) की अकूत संपत्ति अर्जन की जबरदस्त चर्चा है। पटना में करोड़ों का बंगला और दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में 9 करोड़ का विला खरीदने की खबर है. जानिए कैसे गरीब बच्चों के हक का पैसा अफसर ने लूटा.

Bihar DEO corruption, शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार, ग्रेटर कैलाश विला, पटना बंगला निर्माण, बिहार अफसर रिश्वत, शिक्षा विभाग घोटाला, Bihar government officer scam, भ्रष्ट अफसर बिहार, DEO संपत्ति
© Google
Viveka Nand
4 मिनट

Bihar News: बिहार के सरकारी अफसर भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं. जांच एजेंसियां जिस अफसर की कुंडली खंगाल रही, वो अकूत संपत्ति का मालिक निकल रहा. दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन राज में अफसरशाही इस कदर हावी है कि बिना रिश्वत के काम ही नहीं होता. अधिकारी पैसे लेकर सही को गलत और गलत को सही कर रहे. रिश्वत के पैसे से कुछ अफसर बिहार से बाहर अकूत संपत्ति अर्जित कर छुपाते फिर रहे. निर्माण कार्य से जुड़े विभाग की बात छोड़िए, अब तो शिक्षा विभाग के अफसर अवैध कमाई में इंजीनियरिंग से जुड़े विभाग वाले अभियंताओं से प्रतियोगिता कर रहे. हाल में शिक्षा विभाग के कई अफसरों की अकूत कमाई की पोल भी खुली है. इन दिनों शिक्षा विभाग के एक और अफसर की जबरदस्त चर्चा है. आज बतायेंगे....किस तरह से शिक्षा विभाग का एक अधिकारी जो जिला में पदस्थापित हैं, विवादों से नाता रहा है, उन्होंने अकूत संपत्ति अर्जित की है. राजधानी पटना में करोड़ों का बंगला बन रहा, दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में करोड़ों का 'विला' खरीदने की जबरदस्त चर्चा है. 

डीईओ साहब के संपत्ति अर्जन की जबरदस्त चर्चा 

हाल के दिनों में शिक्षा विभाग के पांच डीईओ की कमाई को लेकर जबरदस्त चर्चा रही. सभी एक समय में जिलों में पदस्थापित रहे हैं. इनमें से बेतिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी के ठिकानों पर जब निगरानी ने छापेमारी की तो नोटों का ढेर मिला. बताया जाता है कि शिक्षा पदाधिकारी के विभिन्न ठिकानों से 3 करोड़ से अधिक कैश मिला था. बाकी के चार अन्य ने भी अकूत कमाई की. हालांकि पांच में एक ऐसे हैं जो आज भी डीईओ के पद पर डटे हैं. बाकि अन्य पर विभिन्न मामलों में कार्रवाई हुई या निलंबित हुए। आज शिक्षा विभाग के जिल अधिकारी की चर्चा कर रहे, उनके बारे में बता दें, उनका विवादों से जबरदस्त नाता रहा है. कभी शिक्षक से टकराना तो कभी नेता से. कुछ समय पहले सत्ताधारी जमात के एक 'माननीय' से विवाद की खबर की जबरदस्त चर्चा हुई थी. 

पटना से लेकर ग्रेटर कैलाश तक बंगला-विला 

शिक्षा विभाग के धनकुबेर अधिकारी की चर्चा कर लेते हैं. संपत्ति अर्जित करने को डीईओ साहब की जबरदस्त चर्चा है. शिक्षा विभाग के अंदर चर्चा है कि बिहार के गरीब बच्चों को ज्ञान का प्रकाश फैलाने की जिम्मेदारी उठाये इस अधिकारी ने सिर्फ अपना विकास किया है. पटना से लेकर दिल्ली तक अकूत संपत्ति अर्जित की है. पटना की बात छोड़ दीजिए, कमाई का पैसा दिल्ली के ग्रेटर कैलाश  में खपाया जा रहा, शिक्षा विभाग के सूत्र बताते हैं कि साहेब ने ग्रेटर कैलाश में अपने एक विश्वासपात्र के नाम पर लगभग 9 करोड़ रू में ‘विला’ खरीदा है. यह खरीद कुछ माह पहले की गई है. जिसके नाम पर खरीद की गई है, उस बारे में जानकारी आ गई है. 

पटना में भी बंगला...पानी की तरह बहाये गए पैसे !

राजधानी पटना में भी बंगला बनाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि कई कट्ठा में शानदार बंगला बनाया जा रहा है. यह बंगला पटना के एक महत्वपूर्ण इलाके में निर्माण किया जा रहा है. दूर से ही उस भव्य बंगले का दीदार हो रहा. एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि उस बंगले का निर्माण में पानी की तरह पैसे बहाये गए। बंगले की तस्वीर भी सामने आ गई है. बताया जाता है कि जिस जमीन पर शानदार बंगला का निर्माण कराया गया है, साहेब ने वो भूमि भी अपने खास के नाम पर खरीदी है. अगली कड़ी के गपशप मेंं बतायेंगे...अन्य संपत्ति के बारे में व कुछ अन्य जानकारी.   




रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता