ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

चाची के साथ करना चाहता था गलत काम, विरोध करने पर कर दिया मर्डर

LATEHAR: झारखंड के लातेहार में तार-तार होते रिश्तों और सामाजिक मर्यादाओं को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. एक भतीजे ने अपनी चाची को ही गला रेत कर मार डाला. पुलिस ने आरो

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

 LATEHAR: झारखंड के लातेहार में तार-तार होते रिश्तों और सामाजिक मर्यादाओं को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. एक भतीजे ने अपनी चाची को ही गला रेत कर मार डाला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.


पुलिस का कहना है कि वाकया लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के तुरीटोला में है. पुलिस को खबर मिली कि एक भतीजा अपनी ही चाची के साथ गलत काम करना चाहता था. जब इसका विरोध उसकी चाची ने किया तो उसने गुस्से में चाची की गला  रेतकर हत्या कर दी.  

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी भतीजा कला भुईया गांव में छिपा हुआ था. पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया धारदाऱ हथियार भी बरामद कर लिया है. 

घर में थी अकेली

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली थी. उसका पति बाहर गया था. इस दौरान ही भतीजा महिला के साथ गलत काम करने की कोशिश करने लगा. महिला ने इसका विरोध करने के साथ-साथ शोर कर लोगों को बुलाने लगीे. जिसके बाद युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. आवाज सुन पहुंचे ग्रामीणों ने देखा की महिला जमीन पर गिरी है. लोगों को भीड़ देख आरोपी भाग निकला. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया. 

टैग्स