ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

युवती को केस वापस न लेने पर दी जान से मारने की धमकी, दरोगा पर लगाया है रेप का आरोप

RANCHI: झारखंड के लालपुर थाना में पदस्थापित दरोगा शशांक कुमार पर बीते साल से ही रेप के आरोप का मामला चल रहा है. रांची की एक युवती ने शशांक कुमार पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर उसके के

युवती को केस वापस न लेने पर दी जान से मारने की धमकी, दरोगा पर लगाया है रेप का आरोप
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के लालपुर थाना में पदस्थापित दरोगा शशांक कुमार पर बीते साल से ही रेप के आरोप का मामला चल रहा है. रांची की एक युवती ने शशांक कुमार पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर उसके के साथ रेप किया है. जहां युवती ने दरोगा के खिलाफ  लालपुर थाना में ही दिसंबर 2022 में FIR दर्ज करवाया था. जिसके बाद SSP किशोर कौशल ने उनको सस्पेंड कर दिया था. 


बात दें इस मामले में अब पीड़िता युवती को धमकी दी जा रही है कि वह केस को वापस ले ले नहीं तो उसे जान से मार दिया जायेगा. पीड़िता का कहना है कि शशांक कुमार ही उसे यह धमकी दिलवा रहे हैं. पीड़िता यह भी आरोप लगा रही है कि लालपुर पुलिस उसके केस की ठीक से जांच नहीं कर रही है. पीड़िता ने सीआईडी डीजी से पूरे मामले की लिखित शिकायत की है. संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही CID इस मामले में जांच शुरू कर सकती है. 


वही पीड़िता ने CID डीजी अनुराग गुप्ता को लिखित जानकारी दी है कि सब इंस्पेक्टर की ओर से कोर्ट में बेल के लिए याचिका दायर की गयी थी. तब केस में पुलिस से डायरी की मांग की गयी. कोर्ट में दिए गये डायरी को देखने पर युवती को पता चला कि केस का अनुसंधान गलत तरीके से और गैरकानूनी ढंग से किया गया है. केस में मुख्य सबूत को नजरअंदाज किया गया है. लालपुर थाना कि पुलिस आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है. 

टैग्स