ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

वट सावित्री पूजा के दौरान हादसा: वृक्ष में लगी आग, सुहागिनों में मची अफरातफरी

CHATRA: सुहागिन महिलाएं आज वट सावित्री व्रत मना रही है. सुबह से महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए वट वृक्ष के पास पूजा अर्चना कर रही है. इसी बीच झारखंड के चतरा से पूजा के बीच आग

वट सावित्री पूजा के दौरान हादसा: वृक्ष में लगी आग, सुहागिनों में मची अफरातफरी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

CHATRA: सुहागिन महिलाएं आज वट सावित्री व्रत मना रही है. सुबह से महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए वट वृक्ष के पास पूजा अर्चना कर रही है. इसी बीच झारखंड के चतरा से पूजा के बीच आग लगने की खबर सामने आ रही है. 


जानकारी के अनुसार शहर के गंदौरी मंदिर में वट सावित्री पूजा स्थल पर आग लगने से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई. जिस वृक्ष के नीचे सुहागिनें पूजा कर रहीं थी, उसी पेड़ की जड़ में आग लग गई. पेड़ के तने पर सुहागिनें मौली धागा लपेट कर अटल सुहाग की कामना कर रही थी. इसी बीच अगरबत्ती जलाते वक्त किसी महिला से धागे में आग लग गई. और देखते ही देखते आग मौली धागा से ऊपर की ओर पहुंच गई. 


स्थानीय लोगों ने तुरन्त तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद बाल्टी के सहारे आग पर काबू पाया. जिससे बड़ा हादसा टला. ऐसे पूरे जिले में वट सावित्री पूजा पूरी आस्था के साथ की गई. जगह-जगह वट वृक्ष के नीचे सुहागिनों की भीड़ देखी गई.


टैग्स