ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

झारखंड चुनाव: वोटरों ने नेता जी से कराया नागिन डांस, वोट के कारण इंकार नहीं कर सके ये प्रत्याशी

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव में एक प्रत्याशी प्रचार के लिए निकले हुए थे. जैसे ही वह वोटरों के पास पहुंचे तो वोटरों ने वोट देने से पहले एक शर्त रख दी. कहा कि पहले आपको नागिन

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव में एक प्रत्याशी प्रचार के लिए निकले हुए थे. जैसे ही वह वोटरों के पास पहुंचे तो वोटरों ने वोट देने से पहले एक शर्त रख दी. कहा कि पहले आपको नागिन डांस करना होगा. वोटरों की मांग को नेता जी इंकार नहीं कर सके.

लोगों ने डांस का लिया आनंद

बताया जा रहा है कि सारठ विधानसभा क्षेत्र से जेवीएम उम्मीदवार उदय शंकर सिंह उर्फ चुना सिंह पालोजोरी में अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार करने के लिए निकले हुए थे. इस दौरान ही वोटरों ने डांस की डिमांड कर दी. चुनाव का मौसम देख वह इसको इंकार नहीं कर सके और वोटरों के डिमांड पर कई गानों पर डांस किया.


वीडियो वायरल

चुना सिंह के बारे में बताया जा रहा है कि वह संगीत प्रेमी हैं. यह बात वोटर भी जानते हैं. जब इनका डांस का वीडियो वायरल हुआ तो कहा कि कला छुपाने की चीज नहीं है. मौका पर यह सामने आ ही जाती है. जिसको जो समझना है वह समझे. बता दें कि चुना सिंह सारठ सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं.