ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

प्रेमिका ने फाड़ी दारोगा की वर्दी, थाना में घुसकर हाथापाई की, तमाशा देखते रह गए दूसरे पुलिसवाले

RANCHI : एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल गुस्से में आगबबूला एक प्रेमिका ने दारोगा की वर्दी फाड़ दी. उसने थाना में ही दारोगा का कॉलर पकड़कर उसे जलील कि

प्रेमिका ने फाड़ी दारोगा की वर्दी, थाना में घुसकर हाथापाई की, तमाशा देखते रह गए दूसरे पुलिसवाले
First Bihar
3 मिनट

RANCHI : एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल गुस्से में आगबबूला एक प्रेमिका ने दारोगा की वर्दी फाड़ दी. उसने थाना में ही दारोगा का कॉलर पकड़कर उसे जलील किया और वहां मौजूद उसके साथी पुलिसकर्मी तमाशा देखते रह गए. 


मामला झारखंड के गोड्डा का है, जहां पथरगामा थाना में एक प्रेमिका ने क्रोध में आकर दारोगा चंदन कुमार की वर्दी फाड़ दी. पथरगामा थाना प्रभारी बलिराम रावत ने बताया कि अवर निरीक्षक चंदन कुमार वर्मा से थाना परिसर में चांदनी कुमारी ने हाथापाई की. बताया जा रहा है कि महिला चांदनी कुमारी एक लड़के से बहुत प्यार करती थी. मगर उसकी शादी किसी और से हो गई. लेकिन शादी के बावजूद भी वह अपने प्रेमी से मिलती रही. कुछ दिन बाद नवविवाहित चांदनी अपने पति को छोड़कर आशिक के साथ रहने लगी. पति को यह बात नागवार गुजरी और उसने पुलिस में घटना की शिकायत कर दी. 


पीड़ित पति की ओर से आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया. उसके बाद पुलिस ने पति के आरोपों की जांच की और जब मामला सही पाया गया तो पुलिस ने चांदनी के प्रेमी को पकड़कर उसे जेल भेज दिया, जिससे महिला बेहद प्यार करती थी और उसके साथ ही रहने लगी थी. प्रेमी के जेल भेजे जाने की सूचना जब महिला को मिली तो वह गुस्से में आगबबूला होकर सीधे थाने पहुंची और वहां बवाल काटना शुरू कर दी. 


चांदनी के प्रेमी को जिस दारोगा ने गिरफ्तार किया था. महिला उसके पास पहुंच गई और उसपर चिल्लाने लगी. देखते ही देखते वह आपा खो बैठी और उसने दारोगा का कॉलर पकड़ लिया. उसने सबके सामने दारोगा को जलील किया. जब इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो महिला ने साथी पुलिसकर्मियों के सामने ही दारोगा चंदन कुमार की वर्दी फाड़ दी. मौके पर मौजूद दूसरे पुलिसवाले महिला का मुंह देखते रह गए और चांदनी थाना से भाग निकली. लेकिन फिर बाद में उसकी गिरफ़्तारी हो गई. महिला पुलिसकर्मियों ने गुरुवार को बड़ी मुश्किल से उसे पकड़ा. 


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि पथरगामा प्रखंड के कस्‍तूरिया पंचायत के बरमसिया गांव में चांदनी कुमारी की शादी गुड्डू रमानी के साथ हुई थी. लेकिन वह पति को धोखा देकर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी थी, जिसकी शिकायत पति गुड्डू ने पथरगामा थाने में की थी. आरोपी चांदनी और उसके प्रेमी दोनों को जेल भेज दिया गया है. 

टैग्स