ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

तेजप्रताप यादव को कमरा देना पड़ा महंगा, होटल के मालिक पर हो गया FIR

RANCHI: लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने पिता से मिलने के लिए गुरुवार को रांची गए थे. इस दौरान तेज प्रताप यादव रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में स्थित होटल कैपिटल

तेजप्रताप यादव को कमरा देना पड़ा महंगा, होटल के मालिक पर हो गया FIR
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने पिता से मिलने के लिए गुरुवार को रांची गए थे. इस दौरान तेज प्रताप यादव रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में स्थित होटल कैपिटल रेजिडेंसी में रुके हुए थे. होटल में तेजप्रताप को कमरा नंबर 507 में रूके थे. इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने होटल में छापेमारी की तो देखा की कमरा नंबर 507 में तेज प्रताप यादव रुके हैं. जिसके बाद होटल के मालिक और मैनेजर के खिलाफ पुलिस ने चुटिया थाना में केस दर्ज किया है. 


रोक के बाद भी खोला होटल

कोरोना संकट को लेकर सरकार का सख्त आदेश है कि होटल अभी फिलहाल बंद रहेंगे. लेकिन इसके बाद भी होटल तेजप्रताप को लेकर बुकिंग किया और तेजप्रताप को कमरा दिया. इसको लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया है. होटल के मालिक दुष्यंत कुमार से पुलिस ने जवाब भी मांगा है. आखिर क्यों होटल खोला.

60 गाड़ियों का काफिला

बताया जा रहा है कि जिस होटल में तेज प्रताप यादव रूके थे उनके साथ में उनके कई समर्थक भी थे. झारखंड बीजेपी के प्रवक्ता प्रफुल्ल शाहदेव ने आरोप लगाया था कि तेज प्रताप 60 गाड़ियों के काफिले के साथ रांची आए. उनके साथ में करीब 300 आदमी थी. ऐसे में हेमंत सोरेन की सरकार ने कैसे झारखंड में बिना पास के आने की इजाजत दी. हेमंत सोरेन की सरकार और रांची पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए. बता दें कि तेज प्रताप अपने पिता से मिलने के लिए गुरुवार को रांची पहुंचे थे. 



टैग्स