ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

लालू को सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस, चारा घोटाले में जमानत मिलने पर CBI ने दायर की है याचिका

RANCHI:आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस भेजा है. नोटिस मिलने के बाद लालू प्रसाद को सुप्रीम कोर्ट में जवाब देना है. सुप्रीम कोर्ट ने पूछा है कि क्यों न आपक

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस भेजा है. नोटिस मिलने के बाद लालू प्रसाद को सुप्रीम कोर्ट में जवाब देना है. सुप्रीम कोर्ट ने पूछा है कि क्यों न आपकी जमानत को रद्द कर दी जाए. 14 फरवरी को कोर्ट ने लालू से जवाब मांगा था. लालू को रांची हाईकोर्ट से चारा घोटाले के एक मामले में मिले जमानत के विरोध में सीबीआई सुप्रीम कोर्ट पहुंची हैं. 

जुलाई 2019 में मिली थी जमानत

लालू यादव की ओर से देवघर कोषागार मामले में जमानत याचिका दायर की गई थी. इस मामले में सीबीआई की अदालत ने उन्हें साढ़े तीन साल की सजा दी थी. इसमें से आधी से अधिक सजा वह काट चुके हैं. इसको और सेहत का आधार बताते हुए लालू प्रसाद की ओर से जमानत की मांग की गई थी. जिसके बाद रांची हाईकोर्ट ने जुलाई 2019 में लालू को देवघर मामले में जमानत दे दी थी. लेकिन बाकी मामले में जमानत नहीं मिली है.

रिम्स में भर्ती हैं लालू

सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद रांची के रिम्स में भर्ती है. वह रिम्स में इलाज करा रहे हैं. लालू प्रसाद 15 बीमारियों से पीड़ित हैं. रिम्स के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. लालू प्रसाद का किडनी भी सही से काम नहीं कर रहा है.