ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

वीडियो बनाते समय गर्म दूध में गिरी नाबालिग बच्ची, इलाज के दौरान मौत

SHEOHAR: शिवहर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहाँ मोबाइल से वीडियो बनाने के दौरान एक दस साल की बच्ची गर्म दूध में गिर गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जह

वीडियो बनाते समय गर्म दूध में गिरी नाबालिग बच्ची, इलाज के दौरान मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR:  शिवहर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहाँ मोबाइल से वीडियो बनाने के दौरान एक दस साल की बच्ची गर्म दूध में गिर गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गयी। 


घटना श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर कटसरी पंचायत स्थित काजीपुर टोला की है जहां उमेश साह के घर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खीर बनाने के लिए बड़े बर्तन में खौलता हुआ दूध रखा हुआ था। इसी दौरान उमेश साह की दस वर्षीय बेटी सृष्टि कुमारी मोबाइल से वीडियो बना रही थी। 


मोबाइल पर वीडियो बनाने के दौरान वह गर्म दूध में जा गिरी। गर्म दूध में गिरने के बाद वह बुरी तरह झुलस गई। आनन-फानन में परिजन उसे शिवहर सदर अस्पताल ले गये। जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए  डॉक्टरों ने बेतहर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान नाबालिग बच्ची की मौत हो गयी। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में खुशी का माहौल था लेकिन इस घटना के बाद एक पल में वहां मातम पसर गया। 

समीर कुमार झा की रिपोर्ट..