ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

ससुराल जाने से इनकार करना पत्नी को पड़ गया भारी, चाकू गोदकर पति ने ले ली जान

DESK: पत्नी को मायके से विदा कराने के लिए एक पति अपने ससुराल गया हुआ था। लेकिन जब पत्नी साथ चलने को तैयार नहीं हुई तो वह गुस्सा हो गया। बात इतनी बढ़ गयी कि उसने चाकू से हमला कर पत्

ससुराल जाने से इनकार करना पत्नी को पड़ गया भारी, चाकू गोदकर पति ने ले ली जान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: पत्नी को मायके से विदा कराने के लिए एक पति अपने ससुराल गया हुआ था। लेकिन जब पत्नी साथ चलने को तैयार नहीं हुई तो वह गुस्सा हो गया। बात इतनी बढ़ गयी कि उसने चाकू से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। मामूली सी बात को लेकर पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। जांच में जुटी पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी पति को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 


घटना झारखंड के रांची की है जहां अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हज हाउस के पास ही मृतका का मायके है जहां उसकी हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। मृतका शहनाज की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने अपने शौहर मो. कारू के साथ ससुराल जाने से इनकार कर दिया था जो पति को नागवार गुजरा। 


गुस्साएं पति ने चाकू से शहनाज पर कई हमले किए जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गयी। वही उसका शौहर मो कारू चाकू मारने के बाद मौके से फरार हो गया। जिसके बाद परिजन आनन फानन में शहनाज को रिम्स ले गये जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की वही आरोपी पति की गिरफ्तारी की लिए पुलिस लग गयी। आखिरकार अरगोड़ा पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिल गयी। आरोपी पति मो. कारू को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गाड़ी खाना पहाड़पुर स्थित आवास से गिरफ्तारी हुई।


आरोपी कारू पेशे से ड्राइवर है। बताया जाता है कि मृतका शहनाज ने कुछ महीने पहले ही कारू से दूसरी शादी की थी। उसके पहले पति मो. दानिश की हत्या अपराधियों ने कर दी थी। पति की हत्या के बाद कारू से निकाह किया। आरोपी पति को पुलिस ने जेल भेज दिया है वही शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा गया है।