ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, रावण दहन देखने जा रहे थे सभी लोग

JHARKHAND : बड़ी खबर झारखंड के रामगढ़ से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रामगढ़-भुरकुंडा मुख्य मार्ग पर स्थित हेहल के पास की ह

सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, रावण दहन देखने जा रहे थे सभी लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JHARKHAND : बड़ी खबर झारखंड के रामगढ़ से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रामगढ़-भुरकुंडा मुख्य मार्ग पर स्थित हेहल के पास की है। यहां तेज गति से आ रहे कोयला लदे वाहन ने बाइक सवार लोगों को रौंद डाला। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग रावण दहन कार्यक्रम देखने के लिए जा रहे थे। घटना से गुस्साए लोगों ने रामगढ़-भुरकुंडा मार्ग को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि नो एंट्री जोन होने के बावजूद पुलिस वाले पैसे लेकर बड़ी गाड़ियों को शहर में प्रवेश करा देते हैं। लोगों का कहना है कि शहर में रावण दहन का कार्यक्रम होना था ऐसे में बड़ी गाड़ियों को शहर में घुसने से रोकना चाहिए था। पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के कारण इतना बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कोयला लदे वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि बैरियर लगाने के बावजूद वाहन चालन बैरियर तोड़कर शहर में प्रवेश कर गया था। एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत के बार परिजनों में कोहराम मच गया है और दशहरा की खुशियां मातम में बदल गई हैं।