ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

हथकड़ी के साथ कैदी हुआ फरार, इलाज के लिए हॉस्पिटल में कराया गया था भर्ती

RANCHI: हत्या के आरोपी कैदी को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. लेकिन मौका मिलते ही वह हथकड़ी के साथ फरार हो गया. कैदी आशीष को रांची के रिम्स में दो दिन पहले भर्ती

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: हत्या के आरोपी कैदी को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. लेकिन मौका मिलते ही वह हथकड़ी के साथ फरार हो गया. कैदी आशीष को रांची के रिम्स में दो दिन पहले भर्ती कराया गया था. वह कई दिनों से बीमार चल रहा था.

कैदी को दो सुरक्षाकर्मियों के देखरेख में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. एक जवान डॉक्टर के पास कैदी का पुर्जा लेकर गया था और दूसरा जवान चाय पीने चला गया. इस बीच कैदी ने अपने हाथ से रस्सी खोल कर हथकड़ी के साथ खिड़की से कूदकर भाग गया. वार्ड में मौजूद  मरीजों के परिजनों ने शोर मचाते हुए कैदी को पकड़ने का प्रयास किया. लेकिन वो भागने में सफल रहा. 

बरियातू थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि 29 अगस्त 2018 को आशीष को दोहरे हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. वह भाजपा नेत्री सह किंगलैंड एकेडमी स्कूल की प्रिंसिपल आरती देवी और उनके दत्तक पुत्र की हत्या आशीष ने अपराधियों के साथ मिलकर कर दी थी.

टैग्स