ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

रांची से भागलपुर जा रही कार नदी में गिरी, तीन लोगों की स्पॉट डेथ

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नदी में कार गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है. बताया जा रहा है कि

रांची से भागलपुर जा रही कार नदी में गिरी, तीन लोगों की स्पॉट डेथ
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नदी में कार गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है. बताया जा रहा है कि इस एक्सीडेंट में एक व्यक्ति ने कार से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचा ली. हालांकि उसे भी गंभीर चोटें आईं हैं. जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 


घटना झारखंड के जामताड़ा के नारायणपुर स्थित लोहरंगी पुल के पास की है. मिली जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के चार लोग कार में सवार होकर रांची से बिहार के भागलपुर जा रहे थे. तभी अचानक ड्राईवर ने कार पर से अपना कंट्रोल खो दिया और कार नदी में जा गिरी. इस हादसे में जहां तीन लोगों की मौत हो गई वहीं, एक व्यक्ति ने किसी तरह कार से नीचे कूदकर अपनी जान बचा ली. 


मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. नदी से कार को बाहर निकाल लिया गया है. तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं, एक जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया है. पुलिस ने बताया हादसे का शिकार हुए चारों लोग एक ही परिवार के थे. सभी बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले थे और रांची से भागलपुर ही जा रहे थे. इस घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. 

टैग्स