ब्रेकिंग
मुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफियाBihar News: बिहार के एक और IPS अफसर की दिल्ली एंट्री....राष्ट्रीय जांच एजेंसी में देंगे सेवाबिहार पुलिस ASI भर्ती परीक्षा 2026 की आ गई डेट, इस दिन होगी प्रारंभिक परीक्षा; देखिए.. पूरा शेड्यूलएक्शन में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, गायब मिलने पर PMCH के प्रिसिंपल डॉ.नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटायामुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफियाBihar News: बिहार के एक और IPS अफसर की दिल्ली एंट्री....राष्ट्रीय जांच एजेंसी में देंगे सेवाबिहार पुलिस ASI भर्ती परीक्षा 2026 की आ गई डेट, इस दिन होगी प्रारंभिक परीक्षा; देखिए.. पूरा शेड्यूलएक्शन में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, गायब मिलने पर PMCH के प्रिसिंपल डॉ.नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटाया

रांची से बड़ी खबर: मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने किया गिरफ्तार

RANCHI: झारखंड की राजनीतिक गलियारें से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को सात घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ

रांची से बड़ी खबर: मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने किया गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: झारखंड की राजनीतिक गलियारें से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को सात घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया। बता दें कि समन मिलने के बाद बुधवार को साढ़े 11 बजे वो ईडी दफ्तर गये जहां उनसे 35 करोड़ कैश बरामद होने और टेंडर कमीशन से जुड़े मामले में पूछताछ की गयी। 


पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को भी उनसे करीब 10 घंटे पूछताछ की गयी थी। ईडी के सवालों का जवाब वो सही से नहीं दे पाये। उनके जवाब से ईडी संतुष्ट नहीं हुई। जिसके बाद आज मंत्री आलमगीर को गिरफ्तार किया। 


ईडी की टीम ने पूछताछ के दौरान उनके आप्त सचिव संजीव लाल और निजी सहायक जहांगीर के बारे में भी पूछा। मंत्री आलमगीर आलम ने बताया कि जहांगीर के पास करोड़ों रुपये होने की जानकारी उन्हें नहीं थी। विभाग में हो रही कमीशनखोरी के बारे में भी जानकारी नहीं थी। 


वही ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ के दौरान मंत्री से उनकी और पारिवार के सदस्यों की आमदनी और संपत्ति से संबंधित जानकारी मांगी। उनसे आप्त सचिव संजीव लाल के बारे में भी पूछताछ की और उसके बारे में भी जानकारी मांगी।

टैग्स