ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

रामगढ़ से बड़ी खबर: अमन साव गिरोह के साथ मुठभेड़, एटीएस के दो अधिकारी घायल

RAMGADH: रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां पतरातू के सरना स्कूल डाड़ीडीह जंगल के पास अमन साव गिरोह और एटीएस की टीम के बीच मुठभेड़ हुई है। इस घटना में गोली लगने से ए

रामगढ़ से बड़ी खबर: अमन साव गिरोह के साथ मुठभेड़, एटीएस के दो अधिकारी घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RAMGADH: रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां पतरातू के सरना स्कूल डाड़ीडीह जंगल के पास अमन साव गिरोह और एटीएस की टीम के बीच मुठभेड़ हुई है। इस घटना में गोली लगने से एटीएस के दो अधिकारी घायल हो गये। एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार और एक इंस्पेक्टर घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए मेडिका हॉस्पिटल ले जाया गया है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि अमन साव गिरोह के खिलाफ एटीएस की टीम रेड करने गई थी।अमन साव गिरोह के इस इलाके में छिपे होने की सूचना पर एटीएस की टीम पहुंची थी। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। तभी अमन साव गिरोह के सदस्यों ने एटीएस की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। एटीएस की टीम ने भी अपराधियों को खदेड़ा और जवाबी फायरिंग की। 


दोनों तरफ से फायरिंग की गयी। इस दौरान एटीएस के दो अधिकारी घायल हो गये। एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार घायल हो गये हैं वही रजरप्पा थाने में तैनात एसआई सोनू को पैर में गोली लगी है। जिन्हें मेडिका ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 

रामगढ़ से बड़ी खबर: अमन साव गिरोह के साथ मुठभेड़, एटीएस के दो अधिकारी घायल


रामगढ़ से बड़ी खबर: अमन साव गिरोह के साथ मुठभेड़, एटीएस के दो अधिकारी घायल

टैग्स