ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

जांच करने पहुंची टीम को खदेड़ा, यही पर तबलीगी जमात में शामिल कोरोना पॉजिटिव युवती और 24 विदेशी मौलवी पकड़े गए थे

RANCHI: जब स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों की जांच करने पहुंची तो लोग भड़क गए. टीम को भगा दिया है. इसी एरिया में तबलीगी जमात में शामिल युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है. इसके बाद भी ल

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: जब स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों की जांच करने पहुंची तो लोग भड़क गए. टीम को भगा दिया है. इसी एरिया में तबलीगी जमात में शामिल युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है. इसके बाद भी लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच नहीं होने दिया. यह घटना रांची के हिंदपिढ़ी की है.

लोग बोले किया जा रहा बदनाम

इस एरिया के लोगों ने विरोध को लेकर तर्क दिया है कि कोरोना के नाम पर यहां के लोगों को बदनाम किया जा रहा है. इसलिए वह जांच नहीं होने देंगे. स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों से फॉर्म भरवा कर वापस लौट गई. कई अधिकारी भी लोगों को समझाने गए. लेकिन ये लोग समझने को तैयार नहीं थे. सदर एसडीओ ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई भी कुछ मानने को तैयार नहीं हुआ. 


लॉकडाउन तोड़ प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

लॉकडाउन होने के बाद भी यहां के लोग सड़क पर उतर गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. स्थिति को देख हुए भारी संख्या में यहां पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है.


हिंदपीढ़ी से कोरोना पॉजिटिव युवती और 24 विदेशी मौलवी पकड़े गए

तबलीगी जमात में शामिल होकर मलेशिया की युवती हिंदपीढ़ी पहुंची थी. जो जांच में कोरोना पॉजिटिव मिली. इसके अलावे इस एरिया के एक मस्जिद से पुलिस 24 विदेशी मौलवी को 30 मार्च को पकड़ा था. पकड़े गए विदेशी मौलवियों में 8 मलेशिया के रहने वाले हैं. इसके अवाले पोलैंड और वेस्ट इंडीज के रहने वाले है. कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए पुलिस ने सभी के ब्लड सैंबल कोरोना जांच के लिए रिम्स भेजा है. सभी को खेलगांव में स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया है. 


टैग्स