ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

रांची में CCL कर्मी की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

RANCHI: रांची के खलारी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अपराधियों ने CCL कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि जब वे खलारी से पिपरवार लौट रहे थे तभी अज्ञा

रांची में CCL कर्मी की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: रांची के खलारी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अपराधियों ने CCL कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि जब वे खलारी से पिपरवार लौट रहे थे तभी अज्ञात अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


मृतक की पहचान चतरा निवासी 50 वर्षीय सीसीएल कर्मी रणविजय सिंह के रूप में हुई है। वे चतरा के पिपरवार कार्यालय में तैनात थे। वे अपने घर से दफ्तर के लिए निकले थे तभी अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। स्थानीय लोगों ने घायल रणविजय सिंह को अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। 


दिनदहाड़े सीसीएल कर्मी की गोली मारकर हत्या किये जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।