ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

17 विदेशी तब्लीगी जमातियों को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने भेजा जेल

RANCHI: 17 विदेशी तब्लीगी जमातियों को कोर्ट से राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने जेल भेजने का आदेश दे दिया है. सभी पर वीजा उल्लंघन का आरोप है. सिविल कोर्ट में इसको लेकर सुनवाई हुई. इस दौ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: 17 विदेशी तब्लीगी जमातियों को कोर्ट से राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने जेल भेजने का आदेश दे दिया है. सभी पर वीजा उल्लंघन का आरोप है. सिविल कोर्ट में इसको लेकर सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 

हिंदपीढ़ी से पकड़ा गया था सभी

सभी विदेशी तब्लीगी जमाती टूरिस्ट वीजा पर भारत आकर धर्म प्रचार कर रहे थे. लॉकडाउन के दौरान सभी हिंदपीढी एरिया में एक मस्जिद में छिपे हुए थे. इस दौरान ही पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया था. इसमें तब्लीगी जमात में शामिल हुए मलेशिया की युवती भी थी जो कोरोना पॉजिटिव निकली थी. इस युवती के कारण ही हिंदपीढ़ी में 19 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले है. एक की मौत भी हो चुकी है. 

इन जगहों से पकड़े गए 42 विदेशी मौलाना

बता दें कि 30 मार्च को पुलिस ने मस्जिद में छिपे 24 विदेशी मौलवियों को पकड़ा था. यह सभी लॉकडाउन में एक रांची के हिंदपीढ़ी मस्जिद में छिपे हुए थे. पुलिस अधिकारी के अनुसार से सभी कथित धर्म प्रचारक हिंदीपीढ़ी में ग्वाल टोली के समीप स्थित बड़ी मस्जिद में किसी जमात में शामिल होने आए थे. इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को मिली थी. इससे पहले 19 मार्च को भी पुलिस ने तमाड़ के एक मस्जिद से 7 विदेशी मौलवियों को गिरफ्तार किया था. 28 मार्च को भी जमशेदपुर के कदमा पुलिस ने 11 कई चीनी समेत विदेशी मौलवियों को हिरासत में लिया था. 

टैग्स