ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

कोयला कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, घायल होने के बाद भी भागता रहा, लेकिन हो गई मौत

RANCHI: अपराधियों ने कोयला कारोबारी को गोली मार दी. गोली लगने के बाद भी कोयला कारोबारी जान बचाने के लिए भागता रहा और कुछ दूर जाने के बाद वह गिर गया. घायल को लोगों ने हॉस्पिटल

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: अपराधियों ने कोयला कारोबारी को गोली मार दी. गोली लगने के बाद भी कोयला कारोबारी जान बचाने के लिए भागता रहा और कुछ दूर जाने के बाद वह गिर गया. घायल को लोगों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई. घटना रांची के पिपरवार थाना क्षेत्र के पुरनाडीह प्रोजेक्ट के पास की है.

6 अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कारोबारी साबिर अंसारी अपने साथी के साथ कांटा घर गया था. इस दौरान ही 6 बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अपराधियों ने आखिर गोली क्यों मारी. 

कई सालों से कर रहा था कारोबार

बताया जा रहा है कि साबिर कई सालों से कोयला का कारोबार करता था. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है. वही, इस घटना के बाद कोयला कारोबारियों में डर का माहौल बना हुआ है.