ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

रांची में टेक ऑफ के दौरान एयर एशिया के फ्लाइट से निकली चिंगारी, पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका

RANCHI: एक बड़ा विमान हादसा रांची एयरपोर्ट पर टल गया है. बताया जा रहा है कि एयर एशिया की फ्लाइट के ऑफ के लिए रनवे पर आगे बढ़ ही रही थी की अचानक विमान के इंजन में चिंगारी निकलने लगी. तुर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  एक बड़ा विमान हादसा रांची एयरपोर्ट पर टल गया है. बताया जा रहा है कि एयर एशिया की फ्लाइट के  ऑफ के लिए रनवे पर आगे बढ़ ही रही थी की अचानक विमान के इंजन में चिंगारी निकलने लगी. तुरंत पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर फ्लाइट को रोक दिया.

बताया जा रहा है कि एयर एशिया की फ्लाइट से 176 यात्री रांची मुंबई जाने के लिए सवार थे. उड़ान भरने से पहले ही इंजन में तेज आवाज के साथ धुआं निकलने लगा. तकनीकि टीम फ्लाइट के पास पहुंची और जांच में जुट गई. 

फ्लाइट के सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया. तकनीकी टीम जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि जिस में चिंगारी निकली उस दौरान तेज आवाज भी हुआ. आशंका जताई जा रही है कि कही बर्ड हिट के कारण तो फ्लाइट के इंजन से चिंगारी निकली होगी. बता दें कि शुक्रवार को केरल के कोझिकोड में वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से 190 लोगों को ला रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान कोझीकोड के कारीपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त फिसल गया और फिसलने के बाद विमान एयरपोर्ट से सटी घाटी में करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर दो हिस्सों में टूट गया.  इस घटना में पायलट समेत 20 लोगों की मौत हो गई है. कई यात्री घायल है.