ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

रामलीला के दौरान मंच पर ही गई कलाकार की जान, सोशल मीडिया पर मौत का वीडियो वायरल

RANCHI: रांची में रामलीला के दौरान भगवान परशुराम का किरदार निभा रहे एक कलाकार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना के बाद मंच पर अफरा तफरी मच गई। कलाकार की मौत का लाइव वीडियो सोशल म

रामलीला के दौरान मंच पर ही गई कलाकार की जान, सोशल मीडिया पर मौत का वीडियो वायरल
Mukesh Srivastava
1 मिनट

RANCHI: रांची में रामलीला के दौरान भगवान परशुराम का किरदार निभा रहे एक कलाकार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना के बाद मंच पर अफरा तफरी मच गई। कलाकार की मौत का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


दरअसल, रामलीला के दौरान रामायण के सीता स्वयंवर का प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान धनुष तोड़ने के बाद भगवान परशुराम वहां पहुंचते हैं। भगवान परशुराम का किरदार निभा रहे विनोद प्रजापति जोर से चिल्लाते हुए कहते हैं, धनुष को किसने तोड़ा? जल्दी बताओ जल्दी बताओ।


इतना कहते ही भगवान परशुराम बने विनोद प्रजापति मंच पर बेहोश होकर गिर गए। इस घटना के बाद मंच पर अफरा तफरी मच गई। इसके बाद रामलीला का कार्यक्रम रोक दिया गया। आनन फानन में कलाकार को इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।