ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

पेड़ में बना डमरू तो लॉकडाउन तोड़ सैकड़ों महिलाएं करने लगी पूजा, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी उज्जियां

RAMGARH: सहजन के पेड़ में डमरू और त्रिशूल की तरह आकृति बना दिखा. जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में महिलाएं घर से बाहर निकली और पूजा करने लगी. महिलाएं भगवान शिव की कृपा बताने लग

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RAMGARH:  सहजन के पेड़ में डमरू और त्रिशूल की तरह आकृति बना दिखा. जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में महिलाएं घर से बाहर निकली और पूजा करने लगी. महिलाएं भगवान शिव की कृपा बताने लगी. इस दौरान किसी को लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रहा. यह घटना रामगढ़ के कुज्जू  है.

कई गांवों से पहुंची महिलाएं

बताया जा रहा कि धीरे-धीरे ये बात आसपास के लोगों की महिलाओं को भी लग गई. जिसके बाद वह भी पहुंच गई. दिन भर यहां पर पूजा पाठ होते रहा. इस दौरान सैकड़ों महिलाएं एक दूसरे के संपर्क में आई. एक महिला तो घंटों यहां पर झूमती रही और खुद को देवी का अवतार बताने लगी. सैकड़ों लोग यहां पर दीया जलाए और पूजा की.


सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस

इसकी सूचना जब मिली तो पुलिस पहुंची. लेकिन वह भीड़ के आगे विवश थी. कुज्जू पुलिस के एसआई सामंत दास ने कहा कि बार-बार महिलाओं को हटाया जा रहा है, लेकिन महिलाएं फिर जुट जा रही है. बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगा है. फिर भी लोग एक साथ सैकड़ों की संख्या में जुट रहे हैं. 



टैग्स