ब्रेकिंग
बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालबिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवाल

रामगढ़ उपचुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में बगावत, कांग्रेस नेता ने प्रदेश अध्यक्ष से मांगा इस्तीफा

RANCHI: रामगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद झारखंड कांग्रेस में बवाल शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शमशेर आलम ने इस हार के लिए सीधे प्रदेश अध्यक्ष को जिम्मेदार बताते हुए

रामगढ़ उपचुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में बगावत, कांग्रेस नेता ने प्रदेश अध्यक्ष से मांगा इस्तीफा
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: रामगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद झारखंड कांग्रेस में बवाल शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शमशेर आलम ने इस हार के लिए सीधे प्रदेश अध्यक्ष को जिम्मेदार बताते हुए इस्तीफा मांग लिया है। शमशेर आलम ने कहा कि इस हार के लिए अगर कोई सबसे ज्यादा जिम्मेदार है तो वो खुद प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर है।


शमशेर आलम ने आगे राजेश ठाकुर पर हमला करते हुए कहा कि जब वो अपना घर नहीं संभाल सकते, जब उनसे घर की रखवाली नहीं हो सकती तो प्रदेश की क्या रक्षा करेंगे। जबसे वो प्रदेश अध्यक्ष बने है तबसे पार्टी कमजोर होती चली जा रही है। रामगढ़ की हार के लिए प्रदेश अध्यक्ष का कुप्रबंधन जिम्मेदार है। अगर उनकी जगह मैं प्रदेश का अध्यक्ष होता तो इस्तीफा दे दिया होता। 


शमशेर सिंह ने आगे कहा कि रामगढ़ चुनाव को लेकर सारी वस्तूस्थिति की जानकारी हमलोग आलाकमान को देंगे, कैसे और किन किन कारणों से रामगढ़ में इतनी करारी हार हुई है। हम आलाकमान से मांग करेंगे कि राजेश ठाकुर लगातार प्रदेश में पार्टी को कमजोर कर रहे है। उन्होंने मीडिया के उस सवाल का खंडन किया जिसमें ये पूछा गया था कि क्या प्रदेश में पार्टी कई गुटों में बंटी हुई है। जबकि हकीकत ये है कि झारखंड में कांग्रेस कई गुटों में बंटी हुई है जिसका परिणाम विधायक कैश कांड के रूप में पहले ही सामने आ चुका है, जहां कांग्रेस के तीन विधायकों के खिलाफ कांग्रेस के ही अन्य विधायक ने रांची के अरगोड़ा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी।

टैग्स