ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

रामगढ़ में लूट की बड़ी वारदात: कोहिनूर ज्वेलर्स से 10 लाख के गहनों की लूट

RAMGADH: झारखंड के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने कोहिनूर ज्वेलर्स में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉ

रामगढ़ में लूट की बड़ी वारदात: कोहिनूर ज्वेलर्स से 10 लाख के गहनों की लूट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RAMGADH: झारखंड के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने कोहिनूर ज्वेलर्स में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में घुसकर दस लाख के गहने लूट लिया और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये हैं। 


रामगढ़ में लूट की बड़ी वारदात से इलाके के कारोबारियों में दहशत का माहौल है। सोमवार को दिनदहाड़े हथियारबंद 4 लुटेरे कोहिनूर ज्वेलर्स की दुकान में नकाब पहनकर घुसे और करीब 15 मिनट तक लूटपाट की। दुकान में रखे 10 लाख के आभूषण लूटकर आराम से हथियार लहराते भाग निकले। लूट की इस बड़ी वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रामगढ़ पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। लूट की यह घटना रामगढ़ के सबसे बड़े होटल शिवम इन के ग्राउंड फ्लोर स्थित कोहिनूर ज्वेलरी शॉप में हुई है। जिस वक्त अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया उस वक्त सभी दुकाने खुली हुई थी। काफी भीड़ भाड़ वाले इलाके में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है।