ब्रेकिंग
बिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासाबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

रामगढ़ में गोलीबारी, एक की मौत दूसरा घायल, 5 गिरफ्तार

RAMGADH: रामगढ़ के रांची-पटना मुख्य मार्ग एनएच-33 पर टाटा मोटर्स के पास उस वक्त हिंसक झड़प हो गयी जब जमीन पर कब्जा करने लिए लोग जेसीबी लेकर पिलर गाड़ने पहुंचे थे। तभी जमीन विव

रामगढ़ में गोलीबारी, एक की मौत दूसरा घायल, 5 गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RAMGADH: रामगढ़ के रांची-पटना मुख्य मार्ग एनएच-33 पर टाटा मोटर्स के पास उस वक्त हिंसक झड़प हो गयी जब जमीन पर कब्जा करने लिए लोग जेसीबी लेकर पिलर गाड़ने पहुंचे थे। तभी जमीन विवाद को हुई गोलीबारी में एक की मौत हो गयी जबकि कई लोग घायल हो गये। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंट बोर्ड की नामित सदस्य कीर्ति गौरव सहित 5 को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है के रामगढ़ और रांची से रांची से कुछ लोग जमीन कब्जा के उद्धेश्य से कुजू थाना क्षेत्र के रांची पटना मुख्य मार्ग nh33 पर टाटा मोटर्स के समीप जमीन घेरने के उद्देश्य से जेसीबी लेकर पहुंचे थे। इसी दौरानन ग्रामीणों का विरोध शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई की शुरुआती दौर में एक दूसरे के खून के प्यासे लोग लाठी डंडा चलाने लगे। बात यही नहीं थमी उसके बाद लोग पिस्तौल से फायरिंग करने लगे। फायरिंग में स्थानीय जानकी यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।


 जबकि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल पवन यादव को रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया। फायरिंग की आवाज सुन ग्रामीणों का हुजूम घटनास्थल की ओर पहुंचा और उन्होंने तीन लोगों को धर दबोचा इस दौरान उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान कई घंटे तक हंगामा हुआ। इसी बीच कुंजी पुलिस ने कैंट बोर्ड की नामित सदस्य कीर्ति गौरव सहित 5 लोगो को पुलिस ने गिरफ्ता किया है। जबकि दो गाड़ियां घटनास्थल से बरामद हुआ है जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। बताया जाता है की मारपीट के दौरान घटनास्थल पर गाड़ी छोड़कर लोग भाग खड़े हुए है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। लोगों को शांत कराने की कोशिश की जा रही है।