ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रही स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, बिहार के 4 लोगों की मौत; तीन घायल

HAJARIBAGH : झारखंड में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती है। इसी

 रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रही स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, बिहार के 4 लोगों की मौत; तीन घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

HAJARIBAGH : झारखंड में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला हजारीबाग से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा चरही घाटी के पास का बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, हजारीबाग की चरही घाटी में सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां चरही घाटी में चल रही एक स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस  स्कॉर्पियो में सात लोग सवार थे। जिसमें घटना में चार की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ये चारों मृतक बिहार के रहने वाले थे। 


जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब 6:30 बजे चरही घाटी के यूपी मोड़ के पास हुई है।  दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो गाड़ी का नंबर बीआर 06 पीई 7091 है। इसी स्कॉर्पियो में सवार लोग बिहार से रजरप्पा मंदिर पूजा करने के लिए जा रहे थे। तभी चरही घाटी यूपी मोड़ के पास तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी डिवाइडर को तोड़ते हुए विपरीत दिशा में जाकर पलट गई। इस घटना में स्कॉर्पियो के परख्च्चे उड़ गए।  वहीं, स्कार्पियो में बैठे चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।  जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही  रजरप्पा पूजा के लिए ले जा रहे बकरे की भी मौत हो गई। 


इधर, घटना की सूचना मिलते ही चरही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची फिर हाइड्रा और किरान के सहयोग से दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से मृतकों और घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इसके बाद  तीनों घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया गया।  वहीं, मृतकों को भी पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया। फिलहाल मृतकों व घायलों का नाम पता नहीं चल पाया था।